रायगढ़ । कल दिनांक 19.09.2022 को थाना लैलूंगा में ग्राम राजपुर पुटुपारा में रहने वाला साखा राम सोनवानी (उम्र 65 साल) द्वारा किसी अज्ञात व्यक्ति उसके खाते से कुल 2,92,335/- रूपये धोखाधड़ी कर आहरण किये जाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराया गया । पीड़ित बताया कि छ.ग. राज्य जिला बस्तर जगदलपुर में रेशम केन्द्र विभाग में पदस्थ था, दिनांक 30/03/2019 को रिटायर्ड हुआ है । गत दिनों रूपयों की आवश्यकता पर भारतीय स्टेट बैंक शाखा लैलूंगा गया, जहां बैंक केशियर बताया कि खाते में पैसा नहीं है तब जानकारी हुआ । खाता का स्टेटमेन्ट निकालने पर ज्ञात हुआ कि दिनांक 16/06/2020 से दिनांक 07/04/2021 तक कुल 2,92,335/- रूपये कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर खाते से आहरण कर लिया है। आवेदन पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 420 IPC का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

