संवाददाता शोएब म्यानुंर
ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन की वार्षिक आम सभा AGM का आयोजन मुंबई शहर के हज हाउस में 25 सितम्बर 2022 को रखी गई।

वार्षिक सभा की शुरूआत कुरान शरिफ की तिलावत और नात शरीफ के साथ हुई। बाद में दुआए खैर की गई।
इस वार्षिक आम सभा AGM मे ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन के द्वारा पिछले साल किए गए कामों का लेखा जोखा रखा गया जिसमे मुख्य रूप से जरूरत मंद मेमन परिवारों को नये मकान, और मकान रिपैरिंग के लिए आर्थिक मदद करना, मेडिकल हेल्प देना, एवं विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मेमन समाज के लोगों की मदद की गई….
खास तौर पर इस AGM में मुख्य महेमानों में माननीय स्पिकर महाराष्ट्र एसेंबली राहुल नर्वेकर, मुंबई आईपीएस रेलवे कमिश्नर कैशर खालीद, हाजी अरफात शैख बीजेपी, भाई जगताप कांग्रेस, निज़ामुद्दीन राईन कांग्रेस, यामीनी जाधव शिवसेना शिंदे गुट, अमीन पटेल कांग्रेस, नरेंद्र राणे एक्स चैयरमेन सिद्धी विनायक मंदिर मुंबई, सुहैल सुबेदार एनसीपी प्रेसिडेंट माइनोरिटी, वर्ल्ड मेमन ऑर्गेनाइजेशन के प्रेसिडेंट अहेशन गाड़ावाला, के साथ साथ मुंबई शहर के कई नामी गिरामी लोग मौजूद रहे।
साथ में पुरे प्रोग्राम की सिक्योरिटी के लिए मुंबई पुलिस को तैनात किया गया।
हर साल की तरह इस साल भी मेमन समाज के विभिन्न क्षेत्रों ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन में नाम रोशन करने वालों को मोमेंटो से सम्मान किया गया.
ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन की इस 40वीं वार्षिक आम सभा AGM में ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन के प्रेसिडेंट इकबाल मेमन ऑफिसर साहब, वाईस प्रेसिडेंट सोहैल खंडवानी वाईस प्रेसिडेंट इलियास भाई कपाड़िया, सेक्रेटरी अब्दुल अजीज भाई मच्छीवाला, जोइंट सेक्रेटरी साकिर भाई बाटलीवाला, वाइस प्रेसिडेंट अब्दुल गफ्फार गफ्फू मेमन, शरीफ भाई मेमन अहमदाबाद, बाबा भाई सुपारीवाला मुंबई, याकुब गाज़ी इंदौर, महिला वींग के चैरपर्शन रजिया बाई चश्मावाला, शेरबानु बाई गुल्लर, नसिमा बाई सुरती, रिजवाना पुनजानी, मां जैबुन निशा मिलवाला, युथ वींग चैयरमेन इमरान फ्रुटवाला, सौराष्ट्र कन्वेनर यासीन डेडा, प्रोफेसर सज्जाद भाई , जहांगीर भाभा, के साथ 20 बोर्ड मेंम्बर, 100 जोनल सेक्रेटरी, 250 नेशनल एक्जीक्यूटिव मेंम्बर और 500 मेमन जमात के नुमाइंदे मौजूद रहे..
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23रेलवन ऐप (RailOne App) 4.55 करोड़ डाउनलोड और प्रतिदिन औसतन 9.65 लाख टिकट बुकिंग के साथ यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ*
Uncategorized2026.07.23पुलिस कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल* *रैली के दौरान ड्यूटी निभाते हुए 16 पुलिस जवान हुए घायल, चिकित्सकों से चर्चा कर कमिश्नर ने उपचार की जानकारी ली*
Uncategorized2026.07.23मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी समाधान का माध्यम* *विद्युत तार से टकरा रही पेड़ की डालियां हटाईं, संभावित दुर्घटना टली*
बिलासपुर2026.07.22राजस्व कार्यों में लाएं गति, समय-सीमा में करें प्रकरणों का निराकरण – कलेक्टर*
