🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

फेडरेशन एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय चुनाव में छत्तीसगढ़ से संजय शर्मा भिलाई राष्ट्रीय सचिव व सुभाष जायसवाल बिलासपुर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

On: September 27, 2022 4:58 PM

रायपुर ( वायरलेस न्यूज) फेडरेशन एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय चुनाव में छत्तीसगढ़ से श्री संजय शर्मा भिलाई राष्ट्रीय सचिव व श्री सुभाष जायसवाल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित फेडरेशन एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का निर्वाचन 24 सितम्बर 2024 को होटल मधुबन ग्रेटर कैलाश नई दिल्ली में सम्प्पन हुआ।

जिसमें राष्ट्रीय सचिव पद पर छत्तीसगढ़ से संजय शर्मा प्रगति गैस एजेंसी भिलाई निर्विरोध निर्वाचित हुआ।संजय शर्मा इसके पूर्व भारत गैस डिस्ट्रीब्यूटर फेडरेशन छत्तीसगढ़ के लगातार 6 वर्ष अध्यक्ष पद पर रहे। ज्ञातव्य है कि फेडरेशन एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर ऑफ इंडिया देश के तीनों सार्वजनिक क्षेत्र की ऑइल कम्पनियां इण्डेन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम एवं भारत पेट्रोलियम के समस्त एलपीजी वितरको का प्रतिनिधित्व करती है।जिसके देश भर के एलपीजी वितरक सदस्य है ओर हर प्रदेश में प्रादेशिक इकाइयां डिस्ट्रीब्यूटरो के हित मे कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ से संजय शर्मा को राष्ट्रीय सचिव,एवं श्री सुभाष जायसवाल बिलासपुर को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के रूप में प्रतिनिधिव मिलने पर समस्त एलपीजी वितरको में हर्ष है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment