🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

शिव मंदिर हमारी सांस्कृतिक धरोहर,प्रशांत मिश्रा
👉🏿पर्यटन दिवस पर शिव मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम

On: September 29, 2022 5:43 PM

पाली (वायरलेस न्यूज)पर्यटन दिवस के अवसर पर शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली के तत्वाधान में पाली के प्राचीन शिव मंदिर में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि प्रशांत मिश्रा छग गौ सेवा आयोग सदस्य शामिल हुए।छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में भी बहुत संभावनाएं हैं, पाली का ऐतिहासिक शिव मंदिर पाली की पहचान है। इसके ऐतिहासिक महत्व के विषय में भावी पीढ़ी को जानना जरूरी है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पुष्पराज लाजरस ने भी छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया एवं मंदिर की साफ सफाई में छात्रों के साथ मिलकर हाथ बंटाया और कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य एवं जन जागरूकता के कार्य महाविद्यालय हमेशा करता रहेगा।इस अवसर पर श्रीमिश्रा सहित निज सहायक सुरेश गुप्ता,पार्षद सोना ताम्रकार आदि का भी स्वागत और सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना एवं पर्यटन पर आधारित ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा एवं साफ-सफाई को प्रोत्साहन देना है। कार्यक्रम का संचालन जय वैष्णव द्वारा किया गया।कार्यक्रम में प्राध्यापक तस्लीम अहमद,श्री शुक्ला सर, श्रीमती रीता पटेल ने भी अपना योगदान दिया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment