श्री हरिहरक्षेत्र केदार मदकूद्वीप मे इस वर्ष प्रथम बार माता विराजमान

सरगांव – (वायरलेस न्यूज) श्री हरिहर क्षेत्र केदार मदकू द्वीप इस वर्ष श्री रामरूप दास महात्यागी महाराज जी के सानिध्य में प्रथम बार नवरात्रि में देवी मां की स्थापना कर शतचण्डी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आपपास के दस गाँव के सहयोग मिल रहा है, प्रतिदिन माता सेवा में बडी संख्या में ग्रामीण आ रहे हैं।श्रद्धालुओं का भी आना हो रहा है।प्रतिदिन वेदी पूजन हेतु आसपास के ग्रामीण दंपती आते हैं एवं संध्या आरती मे विशिष्ट अतिथि भी आ रहे हैं। इस क्रम में श्री सुशील शर्मा मंडी अध्यक्ष भाटापारा, प्रमोद शर्मा

विधायक,बलौदाबाजार , राजेन्द्र शुक्ला, अध्यक्ष, कृषि उपज मंडी, बिलासपुर का आगमन हो चुका है।आज पंचमी के दिन महाआरती में शिवरतन शर्मा विधायक भाटापारा सम्मिलित हुए। षष्ठी को भाटापारा व्यापारी संघ के पदाधिकारी ,सप्तमी को अरूण साव सांसद बिलासपुर(प्रदेशाध्यक्ष भाजपा) अष्टमी को श्रीमति मायारानी सिंह लोरमी (प्रदेश उपाध्याय महिला कांग्रेस) महाआरती में सम्मिलित होंगे। महानवमी को हवन के पश्चात 108 कन्याओं का पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया है।
रामरूपदास जी महात्यागी महाराज के विगत तीन चार वर्ष से मदकूद्वीप मे आगमन के बाद से अनेक धार्मिक अनुष्ठान, भंडारे कन्या पूजन, जरूरत मंदों को ठंड मे कंबल भेंट और भीषण गर्मी में बच्चों को चप्पल आदि वितरण जैसे रचनात्मक आयोजन से आसपास के ग्रामीणों मे द्वीप के धार्मिक स्थल के महत्व को समझ हर्षोल्लास से महाराज जी साथ उनके मार्गदर्शन मे धर्म कार्य में बढचढ कर भाग ले रहे हैं।और द्वीप क्षेत्र में धार्मिक वातावरण का निर्माण हो रहा है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

