● उप निरीक्षक जय मंगल पटेल सहित तीन पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त…..
*रायगढ़* । आज दिनांक 30.09.2022 को पुलिस विभाग में सेवारत रहे सहायक उपनिरीक्षक जय मंगल पटेल, प्रधान आरक्षक चालक स्वास्तिक टोप्पो तथा आरक्षक बोनीफास एक्का अपनी अधिवार्षिकी आयु 62 वर्ष पूर्ण करने उपरांत जिला पुलिस बल रायगढ़ से सेवानिवृत्त हुए । विभागीय परंपरा अनुसार सेवानिवृत्ति के लिए पुलिस कार्यालय में सेवा सम्मान कार्यक्रम रखा गया था जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना द्वारा उन्हें लंबी सेवा के लिए विभाग की ओर से कृतज्ञता प्रकट कर शॉल, श्रीफल, मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया तथा उन्हें स्वस्थ व दीर्घायु की शुभकामनाएं दिए । एसपी श्री मीना सेवानिवृत्तों के पेंशन व देय अन्य स्वत्वों के संबंध में प्रभारी मुख्य लिपिक से जानकारी लेकर सेवानिवृत्तों से कहा गया कि विभागीय व निजी किसी भी प्रकार की समस्या आवें तो निसंकोच संपर्क करें । कार्यक्रम में सेवानिवृत्त के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे । सेवानिवृत्त हुये उपनिरीक्षक जय मंगल पटेल थाना प्रभारी कोसीर के पद पर सेवा दिए हैं । वहीं प्रधान आरक्षक चालक स्वास्तिक टोप्पो पुलिस लाइन तथा बोनीफास एक्का थाना छाल में कार्यरत थे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

