🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

● चौकी प्रभारी जूटमिल के नेतृत्व में रेंगालपाली उड़ीसा बैरियर पर नाकेबंदी में पकड़ा गया 10 ट्रक चोरी का कोयला

On: October 2, 2022 7:45 AM

एसपी अभिषेक मीना के निर्देशन पर कोयले चोरी में संलिप्त इंटरस्टेट गिरोह पर कार्यवाही….

10 ट्रक सहित ट्रकों में लोड ₹12,91,000 का 288 टन कोयला जब्त

चिरमिरी से ओड़िशा भेजा गया कोयला पूंजीपथरा फैक्ट्री में अवैध रूप से खपाने की प्लानिंग

गिरफ्तार 10 वाहन चालक समेत फरार 4 चालक और कोयला चोरी में लिप्त 3 अन्य आरोपियों पर की गई कार्यवाही

*रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना द्वारा थाना, चौकी प्रभारियों को बहुमूल्य खनिज कोयला के अवैध बिक्री ,अफरा-तफरी और मिलावट करने वालों पर निगाह रख कर कार्यवाही का निर्देश दिया गया है जिस संबंध में समय-समय पर पुलिस टीमों द्वारा कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में चौकी प्रभारी जूटमिल एवं साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल कोयला चोरी, अफरा-तफरी के संबंध में अपने सक्रिय मुखबिरों को अलर्ट कर जानकारी ली जा रही थी कि कल दिनांक 30.09.2022 को उनके सक्रिय मुखबिर से सूचना मिली कि झाड़सुगुड़ा उड़ीसा की ओर से कुछ ट्रकों में चोरी का कोयला छत्तीसगढ़ रायगढ़ लाया जा रहा है, सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर एसपी श्री अभिषेक मीना के मार्गदर्शन पर चौकी प्रभारी जूटमिल अपने स्टाफ को रेंगलपाली चेक पोस्ट के पास नाकेबंदी का निर्देश दिए । जूटमिल पुलिस की मुस्तैदी पर ओडिशा की ओर आ रही 10 ट्रकों को रोका गया । सभी वाहनों में कोयला लोड था जिस संबंध में ड्राइवर से पूछताछ किया गया वाहन चालक बताएं कि प्राशु गुप्ता और विकास साय निवासी चिरमिरी द्वारा वाहनों में रानी अटारी कोल माइंस से वाहनों में कोयला लोड कराए और 6000-6000 रूपये डीजल के लिए देकर सभी वाहनों को उड़ीसा संबलपुर रवाना किए । ओडिशा पहुंचकर प्राशु गुप्ता को फोन कर अनलोडिंग के लिए पूछे तो रायगढ़ पूंजीपथरा के फैक्ट्री में खाली करना है बताया । उक्त वाहन में लोड कोयला के संबंध में ड्राइवरों के पास कोई वैध कागजात नहीं था, वाहन में रखे कोयले चोरी के होने के पूर्व शंका पर कार्रवाई कर 10 ट्रक में 288 टन कोयला 12 लाख 91 हजार रुपए का एवं आरोपी वाहन चालक के 08 मोबाइल जप्त किए गए हैं । गिरफ्तार 10 वाहन चालकों के अलावा आरोपी वाहन चालकों से मिली जानकारी पर वाहन छोड़कर भागे 04 आरोपियों एवं प्राशु गुप्ता, राजकुमार साहू और विकास साय निवासी चिरमिरी पर धारा 41(1+4)CrPC/379, 34 IPC की कार्रवाही कर गिरफ्तार किये गयेगिरफ्तार आरोपी* –

विनय कुमार श्रीचंद 31 साल बाजार पारा चिरमिरी
,राजेंद्र प्रसाद पिता दिलीप कुमार 45 साल निवासी जलियाडांड कोरिया ,दिलभर कुजूर पिता मंगलू 28 साल निवासी सीतापुर ,सुरेंद्र सिंह पिता अंकालू सिंह 24 साल निवासी बैकुंठपुर ,संदीप प्रताप सिंह पिता जानकी सिंह उम्र 27 साल निवासी बडसरा सूरजपुर,नीरज कुमार यादव पिता सुरेश यादव 25 साल निवासी चौरम औरंगाबाद,तीरथ राम पिता कृतलाल उम्र 19 साल निवासी कछाड़ मनेंद्रगढ़, मनबोध पिता हरिप्रसाद उम्र 19 साल कछौड़ मनेंद्रगढ़,देवराज पिता सत्यनारायण उम्र 19 साल निवासी गिदमुड़ी खडगांव कोरिया , नरेंद्र कुमार प्रजापति पिता कृष्ण बिहारी प्रजापति उम्र 19 साल निवासी चगडाड थाना सोनहा जिला कोरिया छत्तीसगढ़ 10 आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है । जप्त 10 ट्रकों को सुरक्षित रखवाया गया है, कार्यवाही मैं चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल उपनिरीक्षक आर.एस. नेताम, आरक्षक धनुर्जय चंद बेहरा, प्रताप बेहरा, बनारसी सिदार, विनय तिवारी, सत्या यादव, जितेंद्र दुबे, धीरेंद्र कुमार पांडे, समीर बेक, प्रदीप कुमार मिंज और विकास सिंह प्रमुख रूप से शामिल थे । कोयला के मालिक की पतासाजी की जा रही है ।

*

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment