जगदलपुर, 25 जनवरी 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी / मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल ने जगदलपुर में हाता ग्राउण्ड के सामने लाला जगदलपुरी जिला ग्रंथालय का अवलोकन करने के साथ ही यहां संचालित गतिविधियों का भी अवलोकन किया। इस तीन मंजिला भवन में आयोजित विभिन्न गतिविधियों को देखने के साथ ही इसका लाभ उठा रहे लोगों से बातचीत भी की।
ग्रंथालय में लाला जगदलपुरी से जुड़ी वस्तुओं को बताया अनमोल धरोहर
ग्रंथालय में लाला जगदलपुरी की कृतियों के साथ ही दैनिक उपयोग में उपयोग की जाने वाली सामग्री को भी संग्रहित किया गया है। मुख्यमंत्री ने इन वस्तुओं को अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने इस अवसर पर लाला जगदलपुरी के परिजनों से भी भेंट की।
दिखी मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेने की होड़
अपनी शानदार ऊर्जा से युवाओं को भी भौंचक्का करने वाले मुख्यमंत्री बास्तानार में अपने व्यस्ततम कार्यक्रम से होकर सीधे एयरपोर्ट पहुंचे और वहां एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ग्रंथालय पहुंचे। यहां षिला पट्टिका का अनावरण करने के साथ ही लाला जगदलपुरी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। इसके बाद वे जब यहां संचालित गतिविधियों को देखने के लिए भवन का भ्रमण करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के बीच पहुंचे, तब ऐसे ऊर्जावान व्यक्ति के साथ सेल्फी लेने से युवा अपने आप को नहीं रोक सके और मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेने की इच्छा जताई। इसके बाद इन युवाओं में मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेने की होड़ दिखाई दी।
बच्चों ने अंग्रेजी में बताई ज्यामितीय संरचना, सौरमंडल, भारत की राजनैतिक, भौगोलिक, सांस्कृतिक और आर्थिक गतिविधियां
यहां छोटे-छोटे बच्चों ने अंग्रेजी में ज्यामितिय संरचनाओं के बारे में बताया। इसके साथ ही सौर मंडल के माॅडल के माध्यम से ग्रहों की स्थिति के साथ-साथ भारत के थ्री डी नक्शे में विभिन्न प्रदेशों की राजनैतिक, भौगोलिक, सांस्कृतिक गतिविधियों के बारे में बताया।
बच्चों के सामने खेला लूडो
यहां बच्चों के अध्ययन के साथ साथ मनोरंजन के लिए भी भरपूर व्यवस्था की गई है। यहां बच्चों के मानसिक विकास के लिए अबेकस जैसी खेल गतिविधयां संचालित की जा रही है, वहीं मनोरंजन के लिए विषाल लूडो चार्ट भी बनाया गया है, जिसमें बच्चे गोटियों को आगे बढ़ाने के बजाए खुद आगे बढ़ते हैं। इस लूडो चार्ट को देखकर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भी सांसद श्री दीपक बैज के साथ लूडो खेलने की इच्छा जताई।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए इंदौर से बिलासपुर तक निकली भव्य अभियान यात्रा का 18 सितंबर को राजयोग भवन में होगा ऐतिहासिक समापन
बिलासपुरSeptember 17, 2026अनहाइजीनिक तरीके से खाद्य पदार्थ बनाने पर सुरेश कॉफी हाउस सकरी का लाइसेंस निलंबित
राष्ट्रीयSeptember 16, 2026झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल , विद्याचरण शुक्ला और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या
अपराधSeptember 14, 2026बेलपहाड़ स्टेशन पर 8 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारआरपीएफ की ऑपरेशन नारकोस के तहत कार्रवाई, चार लाख रुपये का गांजा बरामद

