रायगढ़(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ ) राज्य में पुलिस मुख्यालय के निर्देशन पर प्रत्येक जिलों में गुम नाबालिगों की अधिक से अधिक दस्तयाबी के लिये माह जनवरी 2021 में “ऑपरेशन मुस्कान” चलाये जाने का निर्देश दिया गया है । जिले में चलाये जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” में थानों को गुम नाबालिगों की दस्तयाबी में लगातार सफलता मिल रही है ।
लैलूंगा पुलिस को थानाक्षेत्र से गुम हुई एक और बालिका की दस्तायाबी में सफलता मिली है । जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र की एक बालिका के *दिनांक 18.01.2021* के सुबह से घर में बिना बताये कहीं चाले जाने की रिपोर्ट दिनांक 21.01.2021 को उसके परिजन दर्ज कराये थे । बालिका के खोजबिन दौरान परिजनों को पता चला कि बालिका को दूसरे गांव का बालक बहला फुसलाकर कहीं ले गया है । परिजनों के रिपोर्ट पर संदेही के विरूद्ध अप.क्र. 15/2021 धारा 363, 366 IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक एल.पी. पटेल द्वारा अपराध कायमी पश्चात वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनसे प्राप्त दिशा निर्देशन पर उनके द्वारा शीघ्र गुम बालिका की पतासाजी के लिये स्टाफ को निर्देशित किये । स्टाफ द्वारा संदेही बालक के रिस्तेदारों से लगातार सम्पर्क कर बालिका एवं संदेही के मिलने के ठिकानों पर दबिश दिया जा रहा था कि फोकटपारा लैलूंगा में आज बालिका का विधि उल्लंघनकारी बालक के कब्जे से बरामद किया गया है । बालिका के कथन, मुलाहिजा उपरांत प्रकरण में धारा 376 IPC एवं पास्को की धारा जोड़ी गई है । विधि उल्लंघनकारी बालक को आज किशोर न्याय बोर्ड रायगढ़ के समक्ष पेश किया गया । बालिका एवं विधि उल्लंघनकारी बालक की पतासाजी में थाना प्रभारी के हमराह रहे आरक्षक मयाराम राठिया, अमरदीप एक्का एवं महिला आरक्षक लीलावती एक्का की अहम भूमिका रही है । इसी माह लैलूंगा स्टाफ द्वारा अप.क्र.09/21 धारा 363 भादंवि की बालिकी की भी दस्तयाबी की गई है ।
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा जिले में चलाये जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के अन्तर्गत पुराने मामलों के गुम इंसानों की जांच के साथ ही नये दर्ज गुम इंसानों में त्वरित कार्यवाही पर गुम इंसान की दस्तयाबी की सम्भावना अधिक होती है, बताया गया है । निर्देशों का पालन करते हुए कार्यवाही अन्तर्गत इस माह अब तक *थाना लैलूंगा, चक्रधरनगर, कोतरारोड़, पुसौर, धरमजयगढ़, तमनार, कापू एवं कोतवाली* पुलिस द्वारा गुम नाबालिगों की दस्तयाबी कर विधि अनुरूप कार्यवाही की गई है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 3, 2026राज्योत्सव में ‘आयुष कल्पवृक्ष’ बना आकर्षण का केंद्र, नारी स्वास्थ्य एवं आयुष योजनाओं की दी जानकारी, 956 मरीजों को मिला निःशुल्क चिकित्सा लाभ
छत्तीसगढ़November 3, 2026मेहनत, अनुभव और कार्यकुशलता का मिला सम्मान, एस.के. बर्मन बने मुख्य अभियंता अब पूरे छत्तीसगढ़ के बांधों की सुरक्षा की संभालेंगे जिम्मेदारी
अपराधNovember 3, 2026शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बेलगहना पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
बिलासपुरNovember 3, 2026साहित्यकार एवं उपन्यासकार केशव शुक्ला की कृतियों का गरिमामय लोकार्पण,साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, सामाजिक चेतना जागृत करने का माध्यम नहीं : डॉ विनय पाठक

