● कोतवाली थाने में युवती दर्ज करायी विवाहित युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट……. *रायगढ़* । कल दिनांक 04.10.2022 को स्थानीय युुवती (26 वर्षीय) द्वारा बैकुंठपुर रायगढ़ निवासी विजय बरेठ पर शादी का झांसा देकर शररीरिक शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । युवती बताई कि जिस दुकान में वह काम करती थी, उसी दुकान का फिल्ड वर्क विजय करता था । विजय बरेठ पहले परिचय बनाया और बात करने लगा फिर पसंद करता हूं शादी करूंगा कहने लगा, जिसके विवाहित होने की जानकारी पर उससे बात करना बंद की तो वह जबरदस्ती पीछे पड गया, आते जाते पीछा करने लगा और कहने लगा कि अपनी पत्नी को तलाक देगा, शादी नहीं कि तो आत्महत्या कर लेगा । तब उससे पीछा छुड़ाने पहले अपनी पत्नी से तलाक लो फिर शादी करूंगी बोली जिसका फायदा उठाकर सितम्बर 2022 को एक दिन दुकान में अकेली पाकर जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाया । लोक लाज से घटना किसी को नहीं बताई । उसके बाद वह शादी का आश्वासन देकर अपने साथ घुमाता फिराता जिसे शादी की बात क्लीयर करो कहने पर टाल मटोल करता रहा । दिनांक 25.09.2022 की रात विजय मिलने बुलाया, मना करने पर फिर से अपनी नश काटने का धमकी देने लगा । सुबह उससे मिलने पर अपने किसी परिचय वाले के घर ले जाकर संबंध बनाया, जो अब शादी करने से इंकार कर रहा है । युवती के आवेदन पर आरोपी विजय बरेठ के विरूद्ध धारा 376,506 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

