बिलासपुर । (वायरलेस न्यूज) रेसुब की विशेष टीम ने ऑपरेशन नारकोस” के तहत, मंडल टास्क टीम-1 रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर ने 01 गांजा तस्कर को हजारो के 08 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़ने में अहम कामयाबी हासिल की है। इस सबंध में रेसुब पोस्ट बिलासपुर प्रभारी निरीक्षक भास्कर सोनी ने वायरलेस न्यूज़ को बताया की दिनाँक 06.10.2022 को ऑपरेशन नारकोस के तहत दिनेश सिंह तोमर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब बिलासपुर के मार्गदर्शन एवम आर.आर. जेम्स सहायक सुरक्षा आयुक्त-1 रेसुब बिलासपुर के दिशा निर्देशन पर सहायक उपनिरीक्षक टी. आर. कुर्रे ,प्रधान आरक्षक रणवीर सिंह मरकाम,आरक्षक चिंतामणि ध्रुव, मंडल टास्क टीम-1 एवम प्रधान आरक्षक कार्तिक उरांव रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बिलासपुर द्वारा समय-17.50 बजे प्राप्त मुखबिर सूचना पर की एक व्यक्ति 24-25 वर्ष का काली छींट दार फूल शर्ट, काला रंग का फूल पेंट ,एक आसमानी नीला रंग का एक पिट्ठू बैग में मादक पदार्थ गांजा रखा है जो कटनी की ओर जाने की फिराक में बिलासपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर- 06 नागपुर छोर की ओर चबूतरे पर बैठा है के हुलिया का व्यक्ति को सघन चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन बिलासपुर के प्लेटफार्म नंबर- 06 नागपुर छोर के पास पहुंचे, जहा मुखबिर द्वारा बताए हुलिया के एक व्यक्ति वर्दी वालों को देखकर पिट्ठू बैग को लेकर वहां से खिसकने लगा जिसे रोककर पूछताछ करने पर अपना नाम पता-दिलीप कुमार कचेर वल्द-स्व. श्यामलाल कचेर ,उम्र -25 वर्ष निवासी-वार्ड नंबर -19 पुराना हनुमान मंदिर के पास सीधी,थाना-कोतवाली,सीधी जिला-सीधी(मध्यप्रदेश),बताया जिसके पास से ,एक आसमानी नीला रंग का एक पिट्ठू बैग चार चैन वाला जिसके लटकाने वाली पट्टी पर अंग्रेजी में ‘Priority’ लिखा अंदर में सेलो टेप से पैक किया हुआ 03 पैकेट जिसमे दो पैकेट में 01-01 किलोग्राम,एवम एक पैकेट में 06 किलो 500ग्राम मादक पदार्थ गांजा जिसका कुल वजन 08 किलो 500 ग्राम जिसकी अनुमानित कीमत रू. 42,500/- (रु. बयालीस हज़ार पांच सौ रुपए) के साथ एनडीपीएस के तहत विधिवत कार्यवाही कर पकड़ा गया।
पूछताछ में संदेही ने बताया कि बरामद गांजा को रेल मार्ग से शहडोल बेचने के लिये जाने वाला था।
कार्यवाही में पकड़े गये उक्त आरोपी को जप्तशुदा मादक पदार्थ गांजा के साथ सहायक उपनिरीक्षक टी. आर. कुर्रे द्वारा सम्पूर्ण कार्यवाही उपरांत अग्रिम कार्यवाही हेतु शासकीय रेलवे पुलिस बिलासपुर को सुपुर्द किये जिस पर शासकीय रेल पुलिस बिलासपुर द्वारा अपराध क्रंमाक 100/22 दिनांक 06.10.2022 धारा 20 बी NDPS Act का मामला दर्ज किया गया अग्रिम कार्यवाही में मुख्य रूप से जीआरपी थाना प्रभारी उप निरीक्षक हरीश शर्मा प्रधान आरक्षक 196 पुरुषोत्तम लटारे, प्रधान आरक्षक 121 संपत सिदार ,आरक्षक 176 कलेश्वर सोनवानी आरक्षक 242 भूषण सिन्हा का सहयोग रहा। आरोपी को दिनांक-07.10.2022 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बिलासपुर के समक्ष पेश किया जाएगा ।रेसुब की कार्यवाही से गांजा तस्करों में हड़कंप मच गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

