अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

चांपा स्टेशन में एंबुश टिकट चेकिंग अभियान* *192 मामलों में ₹73,270/- जुर्माने की वसूली*

On: June 15, 2025 1:44 PM
Follow Us:

*चांपा स्टेशन में एंबुश टिकट चेकिंग अभियान*

*192 मामलों में ₹73,270/- जुर्माने की वसूली*

बिलासपुर, ( वायरलेस न्यूज़ 15 जून 2025)

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत चांपा रेलवे स्टेशन में आज एक विशेष टिकट जांच अभियान (एंबुश चेकिंग) का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (यात्री सेवा) श्री कौशिक मित्रा द्वारा किया गया।

अभियान के दौरान कुल 192 मामलों में अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे कुल ₹73,270/- की जुर्माना राशि वसूल की गई। यह कार्रवाई यात्रियों में टिकटिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और रेलवे राजस्व हानि की रोकथाम हेतु की गई ।

इस अभियान में कुल 15 वाणिज्यिक स्टाफ के साथ-साथ 2 आरपीएफ तथा 2 आरपीएसएफ जवानों की सक्रिय भागीदारी रही। टीम ने प्रभावी समन्वय और सतर्कता के साथ प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में जांच कार्य को अंजाम दिया।

रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा से पूर्व उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। बिना टिकट यात्रा एक सामाजिक बुराई है, जो न केवल कानून के उल्लंघन का कारण बनती है बल्कि इससे रेलवे को राजस्व की हानि भी होती है।

ऐसे विशेष अभियान समय-समय पर भविष्य में भी जारी रहेंगे, जिससे यात्रियों में टिकटिंग के प्रति अनुशासन बना रहे एवं रेलवे सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो।

******

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment