रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया बड़ा एलान, वर्ष 2026 से देश में दौड़ेगी पहली बुलेट ट्रैन
By
Train Jankari
October 8, 2022 (वायरलेस न्यूज नेटवर्क)
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अहमदाबाद के दौरे पर बुलेट ट्रेन को लेकर एक बड़ा एलान किया है।
उन्होंने कहा है कि देश में पहली बुलेट ट्रैन 2026 से चलेगी। अभी बुलेट ट्रैन को लेकर काम किया जा रहा है।
इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि 199 रेलवे स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास बनाने को लेकर मास्टर प्लान चल रहा है।
इसी के तहत अहमदाबाद रेलवे स्टेशन वर्ल्ड क्लास बनाया जाएगा।
वंदे भारत एक्सप्रेस हादसे को लेकर रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे ट्रैक अभी भी जमीन पर ही है इसलिए मवेशियों की समस्या बनी रहती है।
ऐसे मुद्दों से निपटने के लिए ट्रेनों को अलग से डिजाइन किया जा रहा है।
बीते 02 दिन पूर्व हुए हादसे के बाद वंदे भारत ट्रेन को कुछ नहीं हुआ।
आगे के हिस्से ही मरम्मत के बाद ट्रेन को फिर से शुरू कर दिया गया।
पटरी पर लौटी ट्रैन
मुंबई से गांधीनगर जाने वाली देश की पहली हाई स्पीड ट्रैन वंदे भारत बीते गुरुवार को बटवा और मणिनगर के बीच एक भैंस से टकरा गई थी।
इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन ट्रैन के आगे का थोड़ा हिस्सा टूट गया। ये हादसा सुबह 11 बजे के आसपास हुआ था।
गुजरात में बनेगी 5G लेब
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि गुजरात में 5G लेब का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने कहा है कि देश में 5जी टेक्नोलॉजी से लैस 100 लैब्स स्थापित करने की योजना है।
इनमें कम से कम 12 लैब्स छात्रों को ट्रेनिंग देने और अन्य लैब्स का उपयोग नए प्रयोगों के लिए किया जाएगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

