आर.पी.एफ. क्राईम ब्रांच गोदिया ने दबिश देकर 1.4 टन रेलवे की चोरित संपत्ति बरामद की कबाड़ व्यवसायी के साथ दो आरोपी रेसुब के हत्थे चढ़े
गोंदिया। (वायरलेस न्यूज़) रेसुब की क्राइम ब्रांच की टीम ने गोंदिया के एक कबाड़ व्यवसायी के दुकान में दबिश देकर आधा लाख से ऊपर का रेल्वे का चोरी किया लोहा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। इस संबन्ध में रेसुब क्राइम ब्रांच गोंदिया के प्रभारी निरीक्षक अनिल पाटिल ने वायरलेस न्यूज को जानकारी देकर बताया कि दिनांक 08 अक्टूबर 2022 को प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेसुब/दपुमरे/बिलासपुर श्री ए.एन.सिन्हा के मार्गदर्शन मे क्राईम ब्रांच आर.पी.एफ.गोदिया के प्रभारी निरीक्षक अनिल पाटिल के कुशल नेतृत्व मे उप निरीक्षक के.के.दुबे, सहायक उप निरीक्षक एस.एस.ढोके, प्रधान आरक्षक आर.सी.कटरे, एवं आरक्षक नासीर खान की टीम द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर, ग्राम गोंगले जिला गोदिया स्थित एक कबाड़ व्यवसायी की दुकान पर छापामारी कार्यवाही करते हुए कबाड़ दुकान संचालक के कब्जे से भारी मात्रा मे करीबन 1400 किलो ग्राम लगभग रू. 63,000/- मूल्य की चोरित रेल संपति बरामद कि गई तथा उसके निशानदेही पर मामले मे संलिप्त अन्य 02 आरोपीयो को पकड़ा गया। अपराध स्वीकार करने उपरांत उन्हे अग्रीम कानूनी कार्यवाही हेतु आर.पी.एफ. पोस्ट गोदिया के सुपूर्द किया गया जहां उक्त आरोपीयो के विरूद्ध रेल संम्पति अवैघ कब्जा अधिनियम की धारा 3(अ) दिनांक 08.10.22 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच मे लिया गया। रेसुब क्राइम ब्रांच गोंदिया की इस कार्यवाही से रेल्वे का लोहा चोरी कर खरीदने और बेचने वाले कबाड़ियों में हड़कंप मच गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

