20 साल से फरार स्थायी वारंटी रेसुब रायगढ के हत्थे चढ़ा ब्रजराजनगर ओड़िसा का यह अपराधी कोरबा में नाम बदल कर रहता था
रायगढ।(वायरलेस न्यूज़)रेसुब रायगढ की सक्रियता से उच्च अधिकारियों के निर्देशन में रायगढ रेसुब की विशेष टीम ने 20 साल से रेल्वे एक्ट के स्थायी वारंटी जो ओड़िसा के ब्रजराजनगर से कोरबा छत्तीसगढ़ में नाम बदलकर रेसुब को चकमा देकर लुकाछुपी कर रहा था । जो अब तक फरार चल रहा था मंगलवार को कोरबा छत्तीसगढ़ में दबिश देकर अपराधी को गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है।
इस संबन्ध में रेसुब पोस्ट रायगढ प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने मीडिया को जानकारी देकर बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर के मार्ग दर्शन में रेसुब रायगढ से एक विशेष टीम पिछले पांच दिन से ब्रजराजनगर ओड़िसा में लगातार 20 साल से फरार आरोपी की पतासाजी में दबिश देती रही वही से आरोपी के इनपुट मिलने पर और पुख्ता सूचना पर पोस्ट से एक विशेष टीम जिसमे सहायक उपनिरीक्षक एस आर अनंत ,आरक्षक ए पी मिंज के साथ लेकर दिनांक 11 अक्टूबर 2022 को रेसुब पोस्ट रायगढ़ के अपराध क्रमांक 06(09)02 धारा 144 रेल अधिनियम एवं प्रकरण क्रमांक-1509/2002 के स्थायी वारंट के वारंटी बबलू चौहान वल्द फूल सिंह चौहान, उम्र-18 वर्ष, निवासी-मछली बाजार, थाना-ब्रजराजनगर, जिला-झारसुगुडा (उडीसा) को दिनांक 11.10.2022 को रेसुब पोस्ट रायगढ़ के स.उ.नि. एस.आर.अनंत एवं आरक्षक-1100035 ए.पी.मिज द्वारा वारंटी पतासाजी के दौरान कोरबा में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया, जिसे दिनांक 11.10.2022 को माननीय विशेष रेलवे न्यायालय बिलासपुर समक्ष पेश किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह

