🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य


दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों से डेढ़ लाख का अवैध गांजा रेसुब रायपुर ने बरामद किया दोनों आरोपी गिरफ्तार कर जीआरपी को किया सूपुर्द

On: October 11, 2022 5:14 PM


रायपुर।( वायरलेस न्यूज) रेसुब रायपुर की विशेष टीम ने ऑपरेशन नारकोस के तहत दबिश देकर दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों से डेढ़ लाख का अवैध गांजा पकड़ने में अहम कामयाबी हासिल की है। इस संबन्ध में रेसुब पोस्ट रायपुर के प्रभारी निरीक्षक मनोरंजन कुमार मुखर्जी ने मीडिया को बताया कि दिनाँक 10 अक्टूबर 22 को ऑपरेशन नारकोस अभियान के तहत श्री अमिय नंदन सिन्हा,महानिरीक्षक रेसुब बिलासपुर महोदय, श्री संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर से प्राप्त दिशा निर्देशो की पालन में रेसुब पोस्ट रायपुर के निरीक्षक एम के मुखर्जी, मंडल टास्क टीम प्रभारी उप निरीक्षक सनातन थानापति, सउपनि डी के वर्मा ,और प्रआ व्ही सी बंजारे, आ.व्ही के सिन्हा,आ. एस के गिरी, आ.घम्मन मीणा,आ. देवेश सिंह, की सयुंक्त टीम के साथ मुखबिर सूचना पर दो व्यक्ति सघन चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन रायपुर के मेन गेट के सामने जिंदल गार्डन के पास मिले, जिसमे से एक व्यक्ति एक नीले रंग का ट्रॉली बैग के साथ बैठे हुए मिला पुछने पर अपना नाम पता-सर्वेश कुमार, पिता- स्व बजरंग बहादुर सिंह, उम्र -33, वर्ष निवासी ग्राम -अंधावां, थाना- महेवा घाट, जिला- कौशाम्बी (उ. प्र.) बताया जिसके पास से ट्रॉली बैग में हरे रंग के पालीथीन मे भरे हुए सफेद सेलो टेप से लपेटकर 17 पैकेट मादक पदार्थ गांजा प्रत्येक पैकेट का वजन 1-1 kg जिसका कुल वजन 17 किलो ग्राम जिसकी अनुमानित कीमत रू. 85000/- (रु. पच्चासी हज़ार रुपए) के साथ तथा दूसरा आरोपी नाम पता सुनील त्रिपाठी, पिता -स्व मोती लाल त्रिपाठी ,उम्र -52 साल, निवासी ,ग्राम -अंधावा, थाना- महेवाघाट, जिला -कौशाम्बी (उत्तर प्रदेश) बताया जिसके पास से एक ग्रे कलर का ट्रॉली बैग में सफेद प्लास्टिक पॉलिथीन में भरे हुए भुरे रंग के सेलो टेप में लपेटकर 13 पैकेट मादक पदार्थ गांजा प्रत्येक पैकेट का वजन 1-1 kg जिसका कुल वजन- 17 किलोग्राम जिसकी अनुमानित कीमत रु 65000/- ( पैसठ हज़ार रुपए) दोनों आरोपी के पास से कुल वजन- 30 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जिसकी कुल कीमत 150,000/- (एक लाख पचास हजार रूपए) के साथ एनडीपीएस के तहत विधिवत कार्यवाही कर गिरफतार किया गया।
पूछताछ में दोनों आरोपी ने बताया कि बरामद गांजा को रेल मार्ग से प्रयागराज होते हुऐ कौशाम्बी (उ. प्र) बेचने के लिये जाने वाला था और पकडा गया।
कार्यवाही में पकड़े गये आरोपीयों व जप्तशुदा मादक पदार्थ गांजा के साथ शासकीय रेल पुलिस रायपुर को सुपुर्द किये जिस पर शासकीय रेल पुलिस रायपुर द्वारा अपराध क्रंमाक क्रमश: 123/22 ,124/22 दिनांक 11.10.2022 धारा 20 बी NDPS Act का मामला दर्ज कर माननीय विशेष NDPS न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment