कोरबा-अमृतसर-कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के नरखेर स्टेशन में ठहराव की सुविधा
बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज 14 अक्टूबर, 2022) रेल यात्रियो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा *दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 18237 /18238 कोरबा-अमृतसर-कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत नरखेर रेलवे स्टेशन में ठहराव की सुविधा प्रदान की गयी है, यह सुविधा दिनांक 15 अक्टूबर, 2022 से दी जाएगी* । यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर अस्थायी रूप से 6 महीने के लिए दिया जा रहा हैं । दिनांक 15 अक्टूबर, 2022 को कोरबा से चलने वाली गाड़ी 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन नरखेर रेलवे स्टेशन 23.29 बजे पहुचकर 23.30 बजे रवाना होगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी दिनांक 15 अक्टूबर 2022 को अमृतसर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन का नरखेर रेलवे स्टेशन में 23.39 बजे पहुचकर 23.40 बजे रवाना होगी । ************
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

