रायपुर (वायरलेस न्यूज) रायपुर आर पी एफ की टीम ने आज दो टिकट द्लालो पर कार्यवाही करते हुए 65 नग रेलवे टिकट जिसकी कीमत 75000 रू के साथ धर दबोचा है।उक्ताशाय की जानकारी रायपुर आर पी एफ के निरीक्षक एम के मुखर्जी ने वायरलेस न्यूज को बताया।
विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।
आपरेशन उपलब्ध के तहत
आज दिनांक 14.10.2022 को ऑपरेशन उपलब्ध अभियान के तहत को श्री अमिय नंदन सिन्हा/महानिरीक्षक सह प्रमुसुआयुक्त/रेसुब/बिलासपुर एंव श्री संजय कुमार गुप्ता/मंडल सुरक्षा आयुक्त/रेसुब/रायपुर से प्राप्त दिशा निर्देशों की अनुपालन में त्यौहारी सीजन में गाडियों में भीड भाड तथा यात्रियों को आसानी सें कनफर्म टिकिट उपलब्ध हो सकें। इसे ध्यान में रखते हुयें ई टिकिट दलालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसी क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर रेसुब पोस्ट/रायपुर के निरीक्षक/एम के मुखर्जी,उपनिरीक्षक/ऋतुजा भालेकर,सउनि/एल एन सिंह, प्रआर/वी सी बंजारें, प्रआर/अभिषेक कुमार सिंह,आरक्षक/वी के सिन्हा एंव आरक्षक/राजकुमार के द्वारा रायपुर क्षेत्र में मुखबिर की असूचना पर दबिश देकर 02 ई-टिकिट दलालों 1. राहुल निर्मलकर उम्र-25 वर्ष साकिन-खमतराई जीटी काम्पलेक्स,रायपुर एंव 02. राजा बर्मन उम्र-26 वर्ष साकिन बिजली कार्यालय के पास माना थाना-माना केंप रायपुर छत्तीसगढ़ को 65 नग ई टिकिट जिसकी लगभग कीमत रू.75000/- के साथ पकडा गया। उनके विरूद्ध कार्यवाही करते हुयें रेसुब पोस्ट/रायपुर में अपराध क्रंमाक 5721/22 एवं 5722/22 दिनांक 14.10.2022 रेलवे अधिनियम 143 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

