बेलतरा तहसील का वर्चुअल शुभारंभ सोमवार को किया जाएगा
बेलतरा (वायरलेस न्यूज):– मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार ने सार्वजनिक सुविधाओं तक पहुंच में सुधार और सभी क्षेत्रों का संतुलित विकास सुनिश्चित करने के तहत 17 अक्टूबर 2022 को नई तहसील बेलतरा का वर्चुअल शुभारंभ किया जाएगा।
बेलतरा को पूर्ण तहसील बनाओ संघर्ष में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व पूर्व संसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कौशिक ने बेलतरा उपतहसील को पूर्ण तहसील के दर्जा देने को लेकर कड़ा संघर्ष किया है। उनके इस संधर्ष में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के लगभग 50 गांवों के सरपंचों व ग्रामीणों ने भी हस्ताक्षर देकर बेलतरा को पूर्ण तहसील के दर्जा को लेकर मांग किया था।
पूर्व सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कौशिक ने बताया कि ग्राम पंचायत बेलतरा जो कि वर्तमान में उप तहसील है शासन द्वारा पूर्व में बेलतरा को पूर्ण तहसील बनाने की प्रस्तावित है बेलतरा विधानसभा मुख्यालय भी है, जो लगभग 50 गांव का केंद्र है बेलतरा आदिवासी ग्रामों का एक बड़ा आबादी वाला क्षेत्र है, बेलतरा को पूर्ण तहसील बना देने पर लगभग 50 हजार आबादी के लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए सुविधा मिलेगा। सत्येंद्र कौशिक बेलतरा को तहसील का दर्जा मिलने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किये है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

