रायपुर (वायरलेस न्यूज)
रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के द्वारा मानव तस्करी (विशेषकर बच्चो एवं महिलाओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई) के खिलाफ कड़ी एवं कठोर कार्रवाई करने के लिए ऑपरेशन आहट‘ शुरू किया है।

दिनांक 20.10.2022 को उल्लास रेलवे क्लब, डब्लुआरएस कॉलोनी रायपुर मे रेलवे सुरक्षा बल एवं जीआरपी के अधिकारीयों एवं बल सदस्यों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से श्री ए. एन. सिन्हा, महानिरीक्षक-सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, बिलासपुर, श्री संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त, रायपुर एवं लगभग 80 अधिकारीयों एवं जवानों ने भाग लिया। एकदिवसीय प्रशिक्षण हेतु श्रीमति मधुमिता सेनगुप्ता, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन, नई दिल्ली को विशेष तौर पर आंमत्रित किया गया था।
उल्लास रेलवे क्लब, डब्लुआरएस कॉलोनी रायपुर मे आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला को अधीक प्रभावी बनाने के लिए यु-टयुब के माध्यम से प्रसारित किया गया। जिसके तहत रेलवे सुरक्षा बल के साथ, बच्चपन बचाओं, एन.जी.ओं. के द्वारा सूचनाओं को साझा करना, पिडितो की पहचान करना एवं तस्करी के खिलाफ जानकारी साझा करने जैसे प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मानव तस्करी के रोकथाम मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

