🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बेकिंग:हिंडाडीह के फार्म हाउस में 8जंगली सुअर का शिकार बन विभाग ने मौके से 4 को पकड़ा 2 फरार

On: October 20, 2022 6:21 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) सीपत वन सर्किल ठरकपुर बिट के आरएफ-2 स्थित ग्राम हिंडाडीह में जंगली सुअरों का अवैध शिकार का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बंधिया खार में ठरकपुर निवासी नागेश्वर पटेल के फार्महाउस में चौकीदार इतवार सिंह धनुहार अपने छोटे भाई संतोष सिंह समेत अन्य साथियों के साथ करंट बिछाकर जंगली सुअरों का शिकार किया है। जानकारी के बाद वन विभाग की टीम ने फार्महाउस मालिक को गिरफ्तार किया है।

               हिंदाडीह स्थित एक फार्महाउस में 8 जंगली सुअर का करंट से शिकार करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनसुार आरोपियों ने बुधवार की शाम जंगली जानवरों के शिकार करने के लिए प्लाट में लगे विद्युत खम्भे से खेत के आसपास करीब सौ मीटर विद्युत तरंगित खुला तार बिछाया था। तार लगाने के बाद सभी आरोपी घर चले गए। रात करीब तीन बजे शिकार का मुआयना करने आरोपी फार्महाउस लौटे। आरोपियों ने पाया कि 8 जंगली सूअरों की करंट की चपेट में आने मर गए है।

              जानकारी के अनुसार आरोपी मृत सुअर देखने के बाद करंट को बंद किया। इसके बाद आरोपियों सभी मृत 8  जंगली सुअर को खेत के बीच मे बने पम्प हाउस के अंदर रख दिया। मुखबिर के माध्यम से वन विभाग को घटना की जानकारी मिली। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर वन परिक्षेत्र के कर्मचारी और वन समिति अध्यक्ष राजेश्वर कौशिक के साथ बिलासपुर उड़नदस्ता दल की टीम छापामार कार्रवाई कर फार्महाउस से 8 जंगली सूअर को बरामद किया। अधिकारियों ने पाया कि मृत आठ में से तीन सुअर व्यस्क और चार शावक हैं। आरोपियों ने 3 वयस्क शावक को काट कर मांस बना दिया है।

हथियार के साथ पकड़ाए आरोपी

                    वन विभाग की टीम ने गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे शिकारगाह फार्महाउस में छापेमारी कार्यवाही कर मुख्य आरोपी प्लाट के चौकीदार इतवार सिंह धनुहार,गैतराम धनुहार नारायण सिंह गोंड ,लक्ष्मण सिंह धनुहार ,बाबूलाल पटेल को प्लाट में मांस काटते पकड़। वन विभाग की टीम ने आरोपियों के कब्जे से एक क्विटंल 70 किलो मांस और 5 मृत सुअर जब्त किया। मौके से आरोपी संतोष सिंह और चैतराम गोंड  दोनों फरार होने में कामयाब रहे। 

 प्लाट मालिक घर से गिरफ्तार

              फार्महाउस मालिक नागेश्वर पटेल की पत्नी का 12 दिन पहले मृत्यु हो हो चुकी है। गुरुवार को उसके घर ठरकपुर में तेरहवीं कार्यक्रम था। नागेश्वर  पिछले दो दिनों से प्लाट नही आया था।  प्लाट की देखरेख चौकीदार इतवा

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment