रायपुर (वायरलेस न्यूज) ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के तहत्,मंडल टास्क टीम रेसुब रायपुर व जीआरपी रायपुर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करने के सम्बन्ध में

श्री संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब रायपुर के मार्ग दर्शन में मंडल टास्क टीम के द्वारा लगातार यात्री सामानों की चोरी के आरोपियों का पतासाजी किया जाता रहा है, चोरी में संलिप्त अपराधियों पर सीसीटीव्ही के माध्यम से नजर रखा जा रहा है। आज दिनांक 21.10.2022 को समय 10.20 बजे रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी एम.के. मुखर्जी के नेतृत्व मे मंडल टास्क टीम रायपुर प्रभारी उप नि ए जेड चौधरी, प्र.आ. व्ही सी बंजारे, आ.संदीप गिरी, आरक्षक देवेश सिंह और जीआरपी रायपुर के सउपनि राजेंद्र सिंह, प्र आ. दीपक मिश्रा व हमराह स्टाफ के साथ मुखबिर सूचना के आधार पर ऑटो स्टैंड रेलवे स्टेशन रायपुर के पास एक व्यक्ति को लोहे की गुप्ती लेकर आने जानें वालों यात्रियों को गुप्ती दिखाकर व लहराकर धमका रहा था ,जिसे घेरा बंदी कर पकड़े पूछताछ करने पर वह घबराने लगा, अपना नाम- शाहबाज खान, पिता- हाफिज अली, उम्र 20 साल, साकिन- वार्ड नं 01, शंकर नगर, तिवारी बिल्डिंग के पीछे, अग्रवाल किराना दुकान के पास,थाना- महासमुंद, जिला- महासमुंद (छत्तीसगढ़ ) का निवासी बताया। आगे कि पूछताछ में बताया की उक्त गुप्ती को अजमेर से खरीद कर लाना बताया गया, लोहे की गुप्ती स्टीलनेस को उसके कब्जे से बरामद कर जप्त किया गया,उक्त आरोपी को पकड़कर जीआरपी थाना रायपुर लाया गया जिसके विरुद्ध जीआरपी थाना रायपुर द्वारा अपराध क्रमांक 129/2022 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट ,दिनाँक 21.10.2022 को मामला पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया ,जहा से उक्त आरोपी को जेल दाखिल किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

