🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कोतवाली से एडीश्नल एसपी के नेतॄत्व में रायगढ़ पुलिस टीम ने शहर में की पैदल पेट्रोलिंग दुकानदारों को अपना समान सड़क में फैलाकर बेचने पर पुलिस टीम ने समझा कर हटाने को कहा

On: October 22, 2022 2:56 AM

रायगढ।( वायरलेस न्यूज) आज शाम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ के नेतृत्व में कोतवाली से नगर पुलिस अधीक्षक ,कोतवाली टीआई, जूटमिल प्रभारी से एक पुलिस टीम ने पैदल पेट्रोलिंग कर व्यवसायीयो को समझाईश देकर उन्हें त्यौहारी सीजन में शहर में दुकान के बाहर पलंग, टेबल,तखत लगाकर व्यवसायी लोग समान बेचकर यातायात की व्यवस्था को और अव्यवस्था फैलाने पर कड़ा संदेश दे दिया नही हटाने पर कल से पुलिस कार्यवाही करेगी। कोतवाली से शुरू की गई पैदल पेट्रोलिंग हंडी चौक, सत्तीगुड़ी चौक, सिविल लाइंस, ,नटवर स्कूल ,स्टेशन चौक,स्टेशन रोड़, एसपी ऑफिस, श्याम टाकीज रोड में इलेक्ट्रॉनिक, जूते चप्पल शू सहित अन्य समान बेचने वालों को समझाईश दी टीम यहां से होते कारगिल चौक पहुँची टीम ने पहले तो अवैध पार्किंग देखकर पूरी टीम ने लोगो को वहां से अपने वाहन हटाने को कहा नही हटाने पर अधिकारियों के निर्देश मिलते ही पुलिस टीम में शामिल टीम ने से बाइकों की हवा तक निकाली गई । पुलिस का ये रूप देकर कई लोग भौचक रह गये। इसके बाद टीम ने गुरुद्वारा रोड में बाहर जूते चप्पल बर्तन बेचने वाली दुकानदारों को भी समान अंदर रखकर बेचने की हिदायत दी कि लोग तो पुलिस टीम के तेवर देखकर ही अपने सामान तुरन्त अंदर करते देखे गए। तदुपरांत टीम गद्दी चौक पेलेसरोड होते,गौरीशंकर मंदिर पहुँची। इस एरिये में भी पुलिस टीम ने लोगो से सड़क पर समान फैलाकर बेचने वालो को और दुकानदारों को कड़ी हिदायत दी । यहाँ से न्यू मार्केट होते यह पैदल पेट्रोलिंग कोतवाली में समाप्त की गई। टीम में टीम लीडर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव उपाध्याय,नगर कोतवाल शनीप रात्रे,जूटमिल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक के के पटेल सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल था।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment