आज शाम सीढियों से गिरने पर हुए थे घायल…
🔴सर पर आयी हैं गंभीर चोटें…
🔴 जिंदल फोर्टिस अस्पताल में हैं भर्ती…
रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ ) पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रोशन लाल अग्रवाल सीढियों पर पैर फिसलने से असंतुलित होकर गिर पड़े थे।वे पूर्व कलेक्टर व भाजपा नेता ओ.पी. चौधरी के घर उनसे सौजन्य मुलाकात करने गये थे जहां से वापसी के दौरान यह घटना घटित हुई।गिरने की वजह से उनके सर में गंभीर चोटें आयीं। चिकित्सकों के अनुसार सिर में चोट लगने से ब्लड क्लॉट हो गया है।
फोर्टिस जिंदल हॉस्पिटल के ख्यातिलब्ध न्यूरोसर्जन डॉ. पाढ़ी की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।कल सुबह उन्हें बेहतर ईलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले जाया जाएगा।
जिला भाजपा के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल सहित ओ.पी. चौधरी, गिरधर गुप्ता एवं बड़ी संख्या में शुभ चिंतकों का जमावड़ा जिंदल अस्पताल में लगा रहा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026भाजयुमो जिला बिलासपुर शहर द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल, में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया
बिलासपुरSeptember 17, 2026प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जीवन जनसेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव,एक साथ जले 10 लाख दीप, आशीर्वाद का दीया से रोशन हुआ बिलासपुर
छत्तीसगढ़September 17, 2026प्रदेश में 1.50 करोड़ से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’ प्रज्ज्वलित मुख्यमंत्री साय महादेव घाट में विराट दीपोत्सव एवं महाआरती ‘आशीर्वाद का दीया’ में हुए शामिल*
बिलासपुरSeptember 17, 2026श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए इंदौर से बिलासपुर तक निकली भव्य अभियान यात्रा का 18 सितंबर को राजयोग भवन में होगा ऐतिहासिक समापन

