छत्तीसगढ़ के 1.50 से पौने दो लाख कर्मचारी भी कर रहे है नियमितीकरण का इंतजार – भगवानू


रायपुर (वायरलेस न्यूज) जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा जिस प्रकार पिछले 1 सप्ताह के भीतर राजस्थान की कांग्रेस सरकार और पड़ोसी राज्य ओडिशा की सरकार के द्वारा कर्मचारी हित में ऐतिहासिक निर्णय लेकर लाखों अनियमित कर्मचारियों को नियमित कर दीपावली का तोहफा दिया है उसी प्रकार छत्तीसगढ़ के भी लाखों कर्मचारियों को नियमित कर दीपावली का तोहफा देने की मांग जनता कांग्रेस ने की है।


उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ के अनियमित कर्मचारी अपनी नियमितीकरण की मांगों को लेकर सड़क से लेकर सदन आंदोलन कर चुके हैं । इस संबंध में कांग्रेस पार्टी के द्वारा वर्ष 2018 के जन घोषणा पत्र में सरकार बनने के बाद अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया था। सरकार बने 4 साल हो गए हैं और कांग्रेस सरकार के पास मात्र 1 साल के कार्यकाल शेष बचा हुआ है लेकिन आज दिनांक तक छत्तीसगढ़ सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया बल्कि तीन वर्ष पूर्व 11 दिसंबर 2019 को सरकार ने अनियमित कर्मचारियों को नियमित किए जाने हेतु एक समिति गठित की गई थी लेकिन समिति भी कुछ नहीं कर सकी। वहीं जुलाई 2021 में मानसून सत्र के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने अनियमित कर्मचारियों को नियमित की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था लेकिन आज दिनांक तक सरकार अपना वादा पूरा नहीं कर सकी । उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ सरकार को अपनी पार्टी की राजस्थान की गहलोत सरकार और पड़ोसी राज्य उड़ीसा बीजेडी नवीन सरकार का अनुसरण करना चाहिए। ओडिशा सरकार के द्वारा एक सप्ताह पूर्व लगभग 57000 कर्मचारियों को नियमित करके दिपावली का उपहार दिया और दो दिन पहले ही राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने भी लगभग 1 एक लाख 10 हजार अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का ऐतिहासिक निर्णय लेकर लाखों कर्मचारियों को दिपावली का तोहफा दिया है। इस संबंध में आज छत्तीसगढ़ राज्य की एकमात्र मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिका अर्जुन मल्लिकार्जुन खड़गे जी को पत्र लिखकर उन्हें संगठन चुनाव जीतने की शुभकामनाएं एवं दीपावली की बधाई देते हुए राजस्थान की कांग्रेस सरकार की और ओडिशा राज्य की नवीन सरकार की तर्ज पर छत्तीसगढ़ के लाखों कर्मचारियों को नियमित करने का आदेश पारित करने हेतु छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को निर्देशित करने का आग्रह किया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

