ब्रेकिंग न्यूज:बांधवगढ़ किले के पुरातत्व सर्वेक्षण में अभिलेख प्रस्तुत दावा, बांधवगढ़ किला आदिवासी कंवरों का


बिलासपुर (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज) पुरातत्व विभाग जबलपुर द्वारा बांधवगढ़ के किले ,मंदिर और पुराने अभिलेखों को संधारित कर सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है।

इसी सर्वेक्षण में कार्य में कुछ अभिलेख कंवर समाज के प्रमुख अशोक कंवर द्वारा पुरातत्व अधीक्षक पुरातत्व विभाग जबलपुर मंडल को मेल एवं लिखित रूप से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के कार्यालय में दिनांक 09/09/2022 को उपस्थित होकर दस्तावेज प्रस्तुत किया है।


दस्तावेज में दावा किया गया है कि बघेलों द्वारा राजा नारायण सिंह कंवर से बांधवगढ़ की सत्ता को राजनीतिक कूटनीति से छीन लिया गया था।
इसके अलावा जिला शहडोल के गजेटियर के पृष्ठ 44 में बांधवगढ़ का किला कंवर आदिवासियों से प्राप्त करना दर्शाया गया है ।
विंध्य क्षेत्र का इतिहास नामक पुस्तक के लेखक राधेशरण ने भी अपनी पुस्तक में लिखा है कि बघेलों ने कंवर आदिवासियों को अपने अधीन कर उनसे ये किला छीन लिया था।इसी संबंध में कुछ अभिलेख पुरातत्व विभाग को कराए गए है। जिससे दावा किया गया है कि उक्त बांधवगढ़ किला कंवर आदिवासियों का था ,जिसे बघेलों ने छीना था।ये किला उमरिया जिला में नेशनल पार्क के बीच है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

