जशपुर (वायरलेस न्यूज) जशपुर जिले में कर्ज से परेशान एक किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। साहूकार भी पैसे लौटाने उस पर दबाव बना रहा था। इधर फसल भी अच्छी नहीं हुई थीं इस वजह से भी वह दुखी था। अब फांसी के फंदे पर लटकी हुई उसकी लाश मिली है।

पूरा मामला पंडरापाठ चौकी क्षेत्र का है। छिछली गांव में रामकुमार उर्फ़ उज्जवल यादव (26 ) अपने 2 बच्चों और पत्नी के साथ रहता था। उसने मक्के की खेती साझे में की थी। इसके लिए उसने साहूकार से 40 हजार कैश लिए थे।


बताया जा रहा है कि मक्के की फसल में उसे नुकसान हुआ। जिसके कारण वह परेशान था। इस बीच बुधवार सुबह रामकुमार ने अपने घर के पास बने पेड़ पर फांसी लगाकर खुदी कर ली। आस-पास के लोगों ने उसका शव फंदे से लटका हुआ देखा था। जिसके बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी गई।
घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने ही पुलिस को बताया कि रामकुमार कर्ज के चक्कर में काफी परेशान था। वो हमेशा कहता रहता था कि वो पैसे कैसे लौटाएगा। इस बीच उसने आत्महत्या कर ली है। वहीं इस मामले में कर्ज की वजह से आत्महत्या की घटना की पुष्टि पुलिस ने की है।
पंडरापाठ चौकी प्रभारी जुनस केरकेट्टा ने बताया कि वह जांच के लिए स्वयं गांव में गए हुए थे। जहां उन्हें जांच के दौरान पता चला कि लगभग 40 हजार का कर्ज मृतक ने साहूकारों से लिया था। जिसे वह चुका पाने में असमर्थ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है।
वहीं बगीचा एसडीएम विजय प्रताप ने कहा कि रामकुमार यादव पिछले एक साल से अपने माता-पिता से अलग रहता था। उसकी स्वयं की तबीयत ठीक नहीं रहती थी, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पारिवारिक एवं स्वास्थ्यगत कारणों से आत्महत्या किया जाना प्रतीत होता है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

