पाली (वायरलेस न्यूज) सरईपाली OCP में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री प्रेम सागर मिश्रा जी का दौरा:-

26/10/22 को SECL के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री प्रेम सागर मिश्रा जी द्वारा औचक निरीक्षण किया और कोरबा एरिया के CGM श्री बिश्वनाथ सिंह एवं सरायपाली के सब एरिया मैनेजर श्री सुरेंद्र सिंह चौहान द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।


सीएमडी साहब सीधे खदान के व्यूप्वाइंट पर पहुंचे और खदान का निरीक्षण किया उन्होंने खदान की व्यवस्थित स्थिति देखकर जी एम साहब और चौहान साहब और श्री देवांगन साहब खान प्रबंधक की भूरी-भूरी प्रसंशा की, और उत्पादन एवं उत्पादकता तथा सुरक्षा के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए साथ ही सरायपाली टीम की तारीफ करते हुए कहा कि आप लोग उत्पादन लक्ष्य से आगे चल रहे हैं इसी प्रकार कोयला पूर्ति कर देश की सेवा करते रहिए आपको हमसे क्या सहयोग चाहिए वह बताइए तब उचित मौका देखते हुए सरईपाली टीम के मुखिया श्री एस एस चौहान ने सीएमडी साहब से कहा की सरायपाली के भू अर्जन के बदले रोजगार के कई प्रकरण मुख्यालय में लंबित है उनका शीघ्र निराकरण कर भू दाताओं को नौकरी प्रदान करने के लिए अनुरोध किया गया सीएमडी साहब ने शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु श्री एल बी देवांगन,खान प्रबंधक, क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी श्री राजेश राय क्षेत्रीय अमला अधिकारी सिविल श्री सतीश कुमार ,श्री ललित कौरव, कार्मिक प्रबंधक श्री कुमारेस मिस्त्री खान सुरक्षा अधिकारी श्री प्रदीप तिवारी सर्वे अधिकारी श्री डीके वर्मा स्टार एक्स कंपनी के साइट मैंनेजर श्री भानु प्रसाद जलतारे मुख्य रूप से कार्यरत रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

