बरमकेला के जंगलों में तेंदुए की दस्तक से दहशत

बरमकेला (वायरलेस न्यूज) बरमकेला क्षेत्र के जंगलों में इन दिनों हिंसक जंगली जानवरों के द्वारा मवेशियों पर हमला कर उन्हें नुकसान पहुंचाया जा रहा है। दो माह पहले भी यहां तेंदुए ने दस्तक दी थी लेकिन इस बार इस क्षेत्र में एक जोड़ी हिंसक वन्य प्राणी आने की बात कही जा रही है।

नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ के वनपरिक्षेत्र बरमकेला के अंतर्गत आने वाले मारोदरहा विश्वासपुर बीट मुख्यालय के आसपास के जंगल में इन दिनों एक हिंसक वन्य प्राणी के द्वारा जंगल में घूम रहे मवेशियों पर हमला कर उनका शिकार किया जा रहा है।

इससे आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। आलम यह है कि गांव के ग्रामीण भी अब जंगल जाने से कतराने लगे हैं। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो सप्ताह के भीतर जंगल में गाय, बछड़े बकरी चारा चराने के दौरान हिंसक वन्य प्राणियों के द्वारा उन पर हमला किया जा रहा है। ज्यादातर यह घटना दादरपाली, धोबनीपाली व कनकन सागर जलाशय के उपरी जंगल में घटित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पिछले दिनों धोबनीपाली के रत्थू यादव, कालू चौहान, रामेश्वर यादव के बकरियों को हिंसक वन्य प्राणी के शिकार हो चुके हैं।
इसी तरह दादरपाली के चार-पांच बकरी भी इसी तरह के घटना के शिकार हो चुके हैं। वहीं मानिकपुर बड़े, कनकन सागर जलाशय के पास दो बछड़े भी मृत अवस्था में मिले थे। ग्रामीणों के द्वारा इस पूरे मामले की जानकारी से वन विभाग को अगवत करा दिया गया है लेकिन वन अमला अभी तक घटनास्थल के मुआयना के लिये नहीं पहुंची है। जिससे गांव के ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ते जा रहा है।

Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

