
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) सी. एस. आर.महाविद्यालय पीपरतराई, कोटा में अन्तरमहाविद्यालयीन व्हालीबाल प्रतियोगिता का सम्पादन किया गया।

प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच शा.निरंजन केशरवानी महाविद्यालय, कोटा एवं सी.एम. दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर के मध्य खेल गया जिसमें शा.महा वि.कोटा ने विजय प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरा सेमीफाइनल सी.एस. आर.महाविद्यालय पीपरतराई, कोटा एवं शा.रा.गा. महाविद्यालय लोरमी के मध्य खेला गया जिसमें सी.एस. आर.महाविद्यालय पीपरतराई, कोटा ने जीत कर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल मुकाबला सी.एस. आर.महाविद्यालय पीपरतराई, कोटा एवं शा.निरंजन केशरवानी महाविद्यालय, कोटा के मध्य खेला गया जिसमें
सी.एस. आर.महाविद्यालय पीपरतराई, कोटा विजेता रही।
उक्त प्रतियोगिता में 13 टीमों ने हिस्सा लिया सम्पूर्ण प्रतियोगिता को सम्पादित करने में राष्ट्रीय स्तर के रेफरी श्री रमेश बहादुर सिंह,श्री राजेश्वर, श्री रोशन सिंह के साथ-साथ डॉ. अब्दुल कलाम पुरस्कार से सम्मानित डॉ. रंजीत सिंह पवार शहीद विक्रम पुरस्कार से सम्मानित यामिनी जायसवाल सहित समस्त महाविद्यालयीन स्टॉफ एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के दौरान क्रीड़ा अधिकारी डॉ. सन्तोष बाजपेयी, अजय मिश्रा, उतलास भुरंगी, डॉ. प्रमोद तिवारी, डॉ. देवर्षी चौबे, राजेश सिंह, टाईगर, मनीष सक्सेना की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सम्पूर्ण प्रतियोगिता का सफल संचालन डॉ. रंजीत पवार एवं श्रीमती स्वाती सोनी के मार्गदर्शन में किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

