सारंगढ़ -बिलाईगढ़ जिले की नवपदस्थ कलेक्टर डॉ फरिहा आलम ने किया पदभार ग्रहण

छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर संभाला कामकाज

सारंगढ़ -बिलाईगढ़, (वायरलेस न्यूज)3 नवंबर 2022/ सारंगढ़ -बिलाईगढ़ जिले की नवपदस्थ कलेक्टर डॉ फरिहा आलम ने आज जिला मुख्यालय पहुंच कर पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवृतमान कलेक्टर श्री डी राहुल वेंकट से प्रभार लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा भी उपस्थित रहे। डॉ फरिहा आलम 2016 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे सीईओ जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के पद पर पदस्थ थी।

कलेक्टर डॉ फरिहा आलम ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कामकाज संभाला। जिसके पश्चात उन्होंने कलेक्ट्रेट भवन में संचालित विभागों का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने सभी को पूरे लगन से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के साथ शासकीय योजनाओं के प्रभावी

क्रियान्वयन के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडे तिवारी, ज्वाइंट कलेक्टर डॉ स्निग्धा तिवारी, एसडीएम श्रीमती मोनिका वर्मा, एसडीओपी स्नेहिल साहू सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

