रायगढ़ (वायरलेस न्यूज) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस टीमों को अपने-अपने थाना क्षेत्र स्थित लॉज, धर्मशाला और होटल को औचक निरीक्षण

कर वहां ठहरने वाले लोगों के रूकने का आशय जांच कर उनके आईडी की प्रति संचालक लिये हैं या नहीं इसकी बारीकी से जांच किया गया और रजिस्टर चेक किया गया ।

इस दौरान पुलिस ने कमरों को भी देखा । नियमों का अनदेखी करने वाले संचालकों को पुलिस टीमों ने फटकार भी लगाये ।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर होटल, धर्मशाला, लॉज और रैन बसेरा पर पुलिस अभियान चलाकर चेकिंग किया गया । पुलिस ने होटल संचालकों को निर्देश दिए कि बिना आईडी कार्ड के किसी को कमरा नहीं दिया जाए।

ठहरने वाले हर मुसाफिर से पहचान पत्र की छायाप्रति लेने के साथ रिकॉर्ड रखा जाए । अगर किसी की गतिविधि संदिग्ध हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। ऐसा नहीं करने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संचालकों को उनके कर्मचारियों के भी वेरिफिकेशन कराने और सीसीटीवी कैमरों में बढोत्तरी कर बेहतर रख रखाव के लिए कहा गया ।

Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

