किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
शिक्षकों के मनमानी की पराकाष्ठा, पढ़ाई छोड़ बच्चों को लकड़ी ढोने भेज दिया जंगल

महासमुन्द – महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लॉक में संचालित एक स्कूल में अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां के शिक्षकों ने मनमानी पूर्ण तरीके से

लापरवाही पूर्वक स्कूल पढ़ने आने वाले बच्चों को पढ़ाने की बजाए लकड़ी लाने के लिए जंगल भेज दिया,,,,, मीडिया में मामला सामने आने के बाद से शिक्षा विभाग के आला अधिकारी भी स्कूल जांच के लिए आनन-फानन में ही पहुंचने लगे,,,

हालांकि इस मामले में अभी तक शिक्षा विभाग के किसी भी अधिकारी का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, हम आपको बता दें कि महासमुंद जिला अंतर्गत सुदूरवर्ती ग्राम बेलमुंडी में शासन की ओर से मिडिल स्कूल का संचालन किया जा रहा है जहां दाखिला लेने वाले बच्चों को 3 नवंबर को स्कूल में मध्यान्ह भोजन पकाने के लिए स्कूल के शिक्षकों ने साइकिल से लकड़ी ढुलाई करने जंगल भेज दिया, स्कूल में पढ़ने वाले नौनिहाल जान जोखिम में डालकर साइकिल से लकड़ी ढुलाई करने लगे, बच्चों से जब लकड़ी ढुलाई के बारे में पूछा गया तब उनका कहना था कि स्कूल के हेडमास्टर आचार्य सर ने उन्हें जंगल से लकड़ी लाने के लिए भेजा था, मामले की जानकारी सोशल

मीडिया के माध्यम से शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को दी गई है, अब देखने वाली बात है कि शिक्षा विभाग के अफसर मनमानी पूर्ण तरीके से स्कूल संचालित करने वाले शिक्षकों पर क्या कार्यवाही करते हैं।
हम आपको बता दें कि सरायपाली विकासखंड में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी एक तरफ जहां स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने में लगे हुए हैं वहीं दूसरी ओर इस तरह शिक्षकों की मनमानी भी सामने आ रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

