🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*घर में सुनेपन का फायदा उठाकर तीन नकाबपोश लुटेरे किये गहने व नगदी की लूटपाट*…

On: January 28, 2021 1:04 PM

*अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में जुटी धरमजयगढ़ डिवीजन की टीम के साथ, साइबर सेल, डॉग स्क्वॉड*…

रायगढ़। आज दिनांक 28.01.2021 को थाना धरमजयगढ़ ग्राम ओंगना में रहने वाली श्रीमती राधा देवी (उम्र 59 साल) द्वारा दिनांक 27.01.2021 की रात्रि करीब 12:15 बजे घर बाड़ी के पीछे से तीन अज्ञात नकाबपोश आकर इसे व इसके पति को डराधमका कर अलमारी से सोने चांदी के जेवरात, नगदी रकम करीब 50,000 रूपये व एक मोबाइल को लूट कर भाग जाने के संबंध में आवेदन दिया गया है । पीड़िता बताई कि गांव ओंगना में पति-पत्नी रहते हैं, बच्चे परिवार के साथ धरमजयगढ़ में रह रहें हैं । घटना की सूचना पर धरमजयगढ़ एसडीओपी, टी.आई. धमजयगढ़, साइबर सेल की टीम एवं डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच चुकी है । पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना, चौकी प्रभारियों को संदिग्धों की पूछताछ तेज करने के निर्देश दिए गए हैं । पुलिस टीम पीड़ित के घर आसपास के लोगों तथा संदिग्धों से पूछताछ कर घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज निकलवा रही है । घटना के संबंध में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध लूट का अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment