किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
करंट से हाथी की मौत! जंगली सूअर और चीतल के फेर में शिकारियों ने ले ली हाथी की जान
महासमुन्द (वायरलेस न्यूज) देवपुर वन परिक्षेत्र में ग्राम पकरीद विश्राम गृह के सामने गिद्धपुरी मार्ग पर करंट के चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई. लाश को देखने से लग रहा है कि हाथी की मौत दो-तीन दिन पहले ही हो चुकी थी. घटना सामने आने के बाद से वन विभाग में हड़कंप मची हुई है.
हाथी की मौत की जानकारी मिलने के बाद से वन विभाग के अधिकारी अपने स्तर पर पड़ताल करने में जुटे हैं. वहीं इस संदर्भ में किसी भी तरह की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है. माना जा रहा है कि बलौदाबाजार डीएफओ के घटनास्थल में पहुंचने के बाद ही इस संबंध में किसी प्रकार की कोई जानकारी दी जाएगी.
बता दें कि दो दिन पूर्व ही इसी परिक्षेत्र के ग्राम चेचरापाली के समीप एक युवक की करंट में चिपकने से मौत हो गई थी. घटना की जांच बया पुलिस कर रही है. ग्रामीणों का कहना है कि शिकारी जंगल जाने की बजाए गांव के आसपास करंट युक्त तार बिछाकर जंगली सूअर और चीतल का शिकार कर लेते हैं. ऐसे ही किसी तार से चिपकने से हाथी की मौत हुई होगी.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

