०० मस्तूरी, बिलासपुर, रायपुर एवम दिल्ली से कांग्रेस नेताओ ने दी जन्मदिन की बधाई

बिलासपुर(वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ की राजनीति में मनहर परिवार का ख़ासा दखल रहा है मनहर परिवार की महिला सांसद रही कमला मनहर के 75वे जन्मदिन के अवसर पर मस्तूरी, बिलासपुर, रायपुर छत्तीसगढ़ सहित दिल्ली से कांग्रेस नेताओ ने जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की|

सुबह से ही क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओ, नेताओ सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओ ने कमला मनहर को जन्मदिन की बधाई दी क्षेत्र के लोगो सहित समर्थको का निज निवास में बधाई देने तांता लगा रहा इस दौरान कमला मनहर ने सभी का आभार जताया|

कांग्रेस के युवा नेता व कमला मनहर के सुपुत्र जयंत मनहर ने इस दौरान बताया कि सर्वप्रथम हमारे दादाजी सारंगगढ़ विधानसभा से शिव प्रसाद गौटिया विधायक रहे जिसके बाद पिताजी भगत राम मनहर जी वर्ष 1974 में मिनीमाता जी के निधन उपरांत उपचुनाव में निर्वाचित हुए, वर्ष 1978 में 90 तक दो दफे लगातार अविभाजित मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य रहे| वर्ष 2000 में दुबारा विधायक निर्वाचित हुए छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद वर्ष 2000 से 2003 तक सांसद रहे उनके देहांत के पश्चात् माता जी कमला मनहर ने उनका कार्यकाल पूरा किया|

जयंत मनहर ने बताया कि हमारा परिवार राजनीति से शुरू से जुड़ा हुआ है हमारे बड़े पिताजी विलास राम मनहर जी 1977 से 84 तक सारंगढ़ से दो दफे विधायक निर्वाचित हुए, 2008 में हमारी भाभी जी पदमा मनहर भी विधायक रही वर्तमान में अनुसूचित जाती आयोग की उपाध्यक्ष है, कमला मनहर जी कांग्रेस पार्टी के विभिन्न व महतवपूर्ण पदों पर अपने दायित्वों का कर्मठता से निर्वहन भी किया है|

Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

