🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

12 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ आयेंगी

On: November 7, 2022 10:54 PM

रायपुर। (वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ के दूसरे सबसे बड़े कॉलेज साइंस कॉलेज के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं. 1948 में इस कॉलेज की स्थापना हुई थी. इस अवसर पर आयोजित होने वाले हीरक जयंती समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी.

ये आयोजन 12, 13 और 14 जनवरी को होगा. जिसमें राज्यपाल अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे. इसके अलावा साइंस कॉलेज में पढ़े देश-विदेश के पूर्व छात्र-छात्राएं भी हिस्सा लेंगे. बता दें कि सीएम भूपेश भी इस कॉलेज से पढ़ें हैं.

राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के लिए वन विभाग और PWD को पत्र लिखा गया है. राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर ADC की तरफ से 12 जनवरी का कार्यक्रम दर्ज कर लिया गया है. शासन की तरफ से बाकी प्रक्रिया चल रही है. इस पूरे समारोह के आयोजन के लिए 18 कमेटी बनाई गई हैं.

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment