🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सिंधी फिल्म”वरदान” कोरबा के पाम मॉल मल्टिप्लेक्स में 22नव.से

On: November 17, 2022 8:50 AM

कोरबा (वायरलेस न्यूज) सिंधी फ़िल्म वरदान का प्रदर्शन कार्निवाल मल्टीप्लेक्स पाम मॉल कोरबा में 22 nov को होगा इस बाबत फ़िल्म वितरक मनोज मनसुखानी और राजकुमार मनसुखानी ने मंगलवार को सिंधु भवन कोरबा में पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष श्री कंवर लाल मनवानी जी की अध्यक्षता में पंचायत के पदाधिकारियों से गुरुनानक जयंती के अवसर पर मुलाकात की जिसमें पूज्य पंचायत ने फ़िल्म की सफलता के लिए हर संम्भव प्रयास करने का आश्वासन दिया अध्यक्ष जी ने कहा कि समाज की एकता एवं अखंडता को बनाये रखने तथा सिंधी भाषा और संस्कृति को आगे बढ़ाने हेतु एक जुट होकर समाज के हर वर्ग को यह फ़िल्म देखनी होगी ।इस बैठक में पूज्य पंचायत कोरबा के अध्यक्ष श्री कंवर लाल मनवानी जी ,श्री नरेश जगवानीजी ,श्री बचुमल मखवानी जी,चंदनदास कोटवानी जी, बनवारी लाल पाहुजा जी, ओमप्रकाश गनवानी जी किशन चंद दावडा जी इत्यादी पदाधिकारी गण उपस्थित थे । अध्य्क्ष जी ने कोरबा की समस्त सिंधी संस्थाओं की और से भी इस फ़िल्म को सफल बनाने आश्वासन दिया तद्पश्चात फ़िल्म वितरक मनोज मनसुखानी और राजकुमार मनसुखानी जी को अध्यक्ष जी ने आशीर्वाद एवं प्रसाद दिया ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment