मूँगेली। (वायरलेस न्यूज) जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की पत्नी रिचा जोगी के खिलाफ मुंगेली के सिटी कोतवाली थाने में एफ आई आर दर्ज कर लिया गया है। राज्य स्तरीय छानबीन समिति के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
इस मामले में प्रमाण पत्र जारी करने वाले अधिकारी के खिलाफ भी जांच कराई जा सकती है।
पिछले विधानसभा चुनाव के पहले मुंगेली के जरहागांव क्षेत्र के पेंड्रीडीह में रिचा रूपाली साधु के नाम से अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी हुआ था। इसके बाद संत कुमार नेताम एवं कई अन्य लोगों ने राज्य स्तरीय छानबीन समिति से शिकायत की थी। शिकायत पर जांच के बाद छानबीन समिति ने जांच में फर्जीवाड़ा पाया था। रिचा जोगी के स्कूली दस्तावेज के साथ-साथ उसके परिवार के जमीन खरीदी बिक्री के दस्तावेजों में आदिवासी जाति का उल्लेख नहीं है। जांच के बाद मरवाही चुनाव के पहले उनका प्रमाण पत्र निरस्त किया गया था। अब राज्य स्तरीय छानबीन समिति के निर्देश पर मुंगेली आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त एलआर कुर्रे की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने सामाजिक परिस्थिति कारण प्रभावी करण अधिनियम 2013 की धारा 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
कलेक्टर राहुल देव ने कहा कि जांच के बाद राज्य स्तरीय छानबीन समिति के निर्देश पर कानूनी कार्यवाही के लिए पुलिस विभाग को लिखा गया था। प्रमाणपत्र बनाने वाले अधिकारी की भूमिका की भी जांच कराई जाएगी। एसपी चंद्रमोहन सिंह ने कहा कि जाती मामले में ऋचा जोगी पर सामाजिक प्ररिस्थिति प्रभाविकरण अधिनियम की धारा 10 के तहत अपराध दर्ज किया गया है आगे जांच की जा रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

