पॉवर कंपनी के 75 कर्मियों को मिला पदोन्नति का लाभ
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज 17 नवम्बर 2022 ,)- छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विद्युत उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली सप्लाई प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है। साथ ही साथ पॉवर कंपनी अपने अधिकारियों व कर्मचारियों को नियमानुसार पदोन्नति तथा समयमान वेतन लाभ प्रदान करने के लिये भी प्रयासरत है। बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल ने बताया कि क्षेत्र अंतर्गत परिचारक श्रेणी-एक (ला.) के पद पर कार्यरत 75 कर्मियों को पॉवर कंपनी के नियमानुसार लाईन सहायक श्रेणी-दो के पद पर पदोन्नत किया गया है। श्री पटेल ने सभी पदोन्नत कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

