रेसुब अगुशा नागपुर ने कंप्यूटर दुकान में रेड कर अवैध ई टिकट बनाते एक को धर दबोचा

नागपुर। (महाराष्ट्र )(वायरलेस न्यूज़) रेसुबअगुशा नागपुर ने भंडारा जिला के एक गांव में कंप्यूटर से अवैध ई टिकट बनाते एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। रेसुब अगुशा नागपुर की इस कार्यवाही से अवैध ई टिकट बनाने वाले लोगो मे हड़कंप मच गया है। इस संबन्ध में रेसुब अपराध गुप्तचर शाखा नागपुर प्रभारी निरीक्षक नंद बहादुर ने वायरलेस न्यूज़ को विशेष जानकारी देकर बताया कि मुखबिर की पुख्ता सूचना पर रेसुब अपराध गुप्तचर शाखा की हमारी टीम ने प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त नागपुर श्री पंकज चुघ के मार्गदर्शन में दिनांक 20नवम्बर 2022 को रेसुब सीआईबी डिटेक्टिव विंग नागपुर के द्वारा गुप्त सूचना व पतासाजी के आधार पर पी वन(P 1) कम्यूटर परसोडी थाना जवाहरनगर जि.भंडारा के संचालक श्रीकांत वल्द शत्रुघ्न वैद्य उम्र 29 वर्ष निवासी मकान नं.213 वार्ड नंबर 02, परसोडी थाना जवाहरनगर जि. भंडारा(महा) को अपना परिचय देकर उसके दुकान में रखे कम्प्यूटर सिस्टम को चैक करने पर उसमे उसके व्यक्तिगत आईडी (shrikantvaidya3994) पर 03 नग लाईव रेलवे ई टिकट कीमत 2888.55 Rs. व 01 नग ओल्ड टिकट कीमत 1631.80 रूपये, कुल 04 नग ई टिकट कुल कीमत 4520.35/ रूपये है, एवं 01 नग सिपीयु कीमत 11000, 01 नग मानिटर कीमत 6000/-,01 नग प्रिन्टर किमंत 16000/- एवं अन्य एसेसरीज इस प्रकार कुल कीमत 38720.35 रूपये ( टिकटों सहित) पाया गया। उसको उसके अपराध का बोध कराते हुए । उसने स्वीकारोक्ति उपरान्त आरोपी के कब्जे से उक्त संपत्ति को मौजूदा गवाहों के समक्ष जप्ती पत्र तैयार कर जप्त किया गया, घटनास्थल की कार्यवाही उपरान्त उक्त आरोपी एवम जप्तसुदा संपति के साथ रेसुब पोस्ट भंडारा को अग्रिम उचित कानूनी कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया , जहां उनके द्वारा अपराध क्रमांक 948/2022 धारा 143 दिनांक 20.11.2022 के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले को अग्रिम जांच में लिया गया ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 23, 2026गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर निकली छठवें दिन की प्रभात फेरी, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागतभजन-कीर्तन से निहाल हुई संगत, विश्व कल्याण के लिए की गई अरदास; 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर निकलेगी विशेष प्रभात फेरी
अन्यNovember 23, 2026हाथियों को ‘आतंकी’ और ‘हत्यारा’ कहने पर उठे सवाल, छत्तीसगढ़ की मीडिया एडवाइजरी को अंतरराष्ट्रीय पहचानमानव-हाथी संघर्ष की रिपोर्टिंग पर IIT पालक्काड के शोधपत्र में छत्तीसगढ़ वन विभाग की पहल का उल्लेख, वन्यजीव प्रेमी नितिन सिंघवी के योगदान को भी सराहा
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 22, 2026धन गुरु नानक दरबार की प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब,सिंधी कॉलोनी से गायत्री मंदिर तक निकली प्रभात फेरी, जगह-जगह संगत का हुआ भव्य स्वागत
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 20, 2026धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह दरबार साहिब से प्रभात फेरी मुख्य डाकघर, मध्य नगरी चौक से आजाद नगर तक निकाली गई

