ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के तहत मंडल टास्क टीम, रेसुब पोस्ट रायपुर व जीआरपी के साथ यात्री सामान की चोरी में संलिप्त 01आरोपी रेसुब के हत्थे चढ़ा
रायपुर। (वायरलेस न्यूज़) रेसुब की विशेष टीम ने खड़ी ट्रेन से महिला यात्री की मोबाइल छीन कर चोरी कर ले जाने वाले एक युवक को गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। इस संबन्ध में रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी निरीक्षक मनोरंजन मुखर्जी ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि श्री अमिय नंदन सिन्हा, महानिरीक्षक रेसुब बिलासपुर, श्री संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर के मार्ग दर्शन में मंडल टास्क टीम के द्वारा लगातार यात्री सामानों की चोरी के आरोपियों का पतासाजी किया जाता रहा है, चोरी में संलिप्त अपराधियों पर सीसीटीव्ही के माध्यम से नजर रखा जा रहा है। दिनांक 20-11-22 को समय 11.30 बजे रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी एम.के. मुखर्जी, मंडल टास्क टीम रेसुब प्रभारी उपनिरीक्षक सनातन थानापति, प्र आ. व्ही सी बंजारे,आ.देवेश सिंह जीआरपी रायपुर के सउनि राजेंद्र सिंह पटेल, प्रआर दीपक मिश्रा के साथ रेलवे स्टेशन रायपुर के 1ए प्लेट फार्म के सामने गस्त एवं चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को मोबाइल बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा था जिसे संदेह के आधार पर घेराबंदी कर पकड़े जो घबराने लगा पूछताछ करने पर अपना नाम पता- अमर कुम्हार उर्फ रिंकू तंतुबाय, पिता-राजाराम कुम्हार, उम्र-26 साल, निवासी-ग्राम पोढ़ालैंड, बन्नी ब्रिज चाय बागान, थाना-अलगापुर, जिला-हैलाकंडी (असम) वर्तमान हाल पता खाल बाड़ा मंदिर के पास, थाना गुढियारी, जिला रायपुर छत्तीसगढ़ और बताया कि एक माह पूर्व सरस्वती नगर रेलवे स्टेशन और रायपुर स्टेशन के बीच खडी गाड़ी संख्या 20847 दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से एक महिला यात्री का हाथ में रखा मोबाइल छीन कर चोरी करना स्वीकार किया और आज बेचने के फिराक में था बताया तब उसके पास से एक वन प्लस नोर्ड मोबाइल ब्लू रंग का मिला जिसका कीमती 27999/- रुपया मोबाइल का आईएमईआई मिलान करने पर जीआरपी थाना रायपुर में दर्ज अपराध क्रमांक-132/2022 धारा-379 आईपीसी दिनांक 26-10-2022 में संलग्न कर माननीय न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 23, 2026गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर निकली छठवें दिन की प्रभात फेरी, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागतभजन-कीर्तन से निहाल हुई संगत, विश्व कल्याण के लिए की गई अरदास; 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर निकलेगी विशेष प्रभात फेरी
अन्यNovember 23, 2026हाथियों को ‘आतंकी’ और ‘हत्यारा’ कहने पर उठे सवाल, छत्तीसगढ़ की मीडिया एडवाइजरी को अंतरराष्ट्रीय पहचानमानव-हाथी संघर्ष की रिपोर्टिंग पर IIT पालक्काड के शोधपत्र में छत्तीसगढ़ वन विभाग की पहल का उल्लेख, वन्यजीव प्रेमी नितिन सिंघवी के योगदान को भी सराहा
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 22, 2026धन गुरु नानक दरबार की प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब,सिंधी कॉलोनी से गायत्री मंदिर तक निकली प्रभात फेरी, जगह-जगह संगत का हुआ भव्य स्वागत
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 20, 2026धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह दरबार साहिब से प्रभात फेरी मुख्य डाकघर, मध्य नगरी चौक से आजाद नगर तक निकाली गई

