दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से शुरू होने वाली सभी एक्सप्रेस ट्रेनों के वातानुकूलित कोचो में उपलब्ध है बेडरोल की सुविधा ।
बिलासपुर – ( वायरलेस न्यूज) 23 नवंबर, 2022
कोरोनाकाल के दौरान कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर भारतीय रेलवे की समस्त ट्रेनों के वातानुकूलित कोचों में दी जाने वाली बेडरोल, लिनन की सुविधा बंद की गई थी । कोरोना प्रतिबंध में ढिलाई के पश्चात भारतीय रेलवे में क्रमशः बेडरोल की सुविधा फिर से शुरू कर दी गई है ।
इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से शुरू एवं खत्म होनेवाली सभी 44 एक्सप्रेस ट्रेनों के वातानुकूलित कोचों में बेडरोल, लिनन की सुविधा शुरू कर दी गई है । ट्रेनों में बेडरोल, लिनन की उपलब्धता की जानकारी यात्रीगण ऑनलाइन भी प्राप्त कर सकते है । इसके लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctc.co.in पर क्लिक करते ही टिकट की बुकिंग का ऑप्शन आएगा । उसके नीचे जिन ट्रेनों में लिनेन की सुविधा है, उसके बारे में जानकारी दी गई है । क्लिक करते ही पूरी सूची खुल जाएगी और साथ में ही सर्च करने के लिए ऑप्शन भी दिया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

