निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्टेशनों में उपलब्ध यात्री सुविधाओं एवं स्वच्छता का जायजा भी लिए

बिलासपुर :- (वायरलेस न्यूज) 23 नवम्बर 2022 मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय द्वारा आज बिलासपुर-ईब सेक्शन का निरीक्षण किया गया | मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय, सभी शाखाधिकारियों के साथ बिलासपुर से प्रातः निरीक्षण यान में बिलासपुर-ईब सेक्शन में निरीक्षण करते हुये ईब पहुंचे इस दौरान उन्होने पटरियों, सिग्नल, इंटरलाकिंग, प्वांइट्स, समपार फाटक आदि की संरक्षा का बारीकी से निरीक्षण कर जायजा लिये । इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक द्वारा राबर्ट्सन, रायगढ़, हिमगीर ब्रजराजनगर स्टेशनों का भी निरीक्षण किया गया । रायगढ़ एवं ब्रजराजनगर स्टेशन में उन्होने प्लेटफॉर्म में उपलब्ध यात्री सुविधाओं, बुकिंग कार्यालय, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, क्रू लॉबी, रनिंग रूम आदि का निरीक्षण किए | रनिंग रूम में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेने के साथ ही वहाँ के रसोई व भोजन कक्ष का भी निरीक्षण किए एवं कर्मचारियों से चर्चा भी की | यात्री सुविधाओं में आवश्यक सुधार के साथ बेहतर सफाई व्यवस्था व स्टेशन को और आकर्षक बनाने की दिशा में कार्य करने का निर्देश उन्होने अधिकारियों को दिये | ब्रजराजनगर स्टेशन के रेलवे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किए तथा कर्मचारियों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिये | राबर्ट्सन व हिमगीर स्टेशनों के निरीक्षण के दौरान वहाँ उपलब्ध यात्री सुविधाओं, बुकिंग कार्यालय, यात्री प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्मों एवं सर्कुलेटिंग एरिया की व्यवस्था एवं साफ-सफाई का जायजा लिये और उन्हें बेहतर बनाये रखने के लिए मौके पर ही सभी संबंधितों को निर्देश दिये। मंडल रेल प्रबंधक ने रास्ते में राबर्ट्सन-खरसिया स्टेशनों के मध्य स्थित मानव सहित समपार संख्या 311 (भेलवाडीह फाटक) का भी निरीक्षण किये। यहाँ उन्होने संरक्षा व सुरक्षा के मापदंडों का अवलोकन किये एवं ड्यूटी पर तैनात गेटमैन से संरक्षा संबंधित पूछताछ की |
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

