🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेज में विशाल रक्तदान शिविर

On: November 29, 2022 5:09 PM

  • 1 दिसम्बर 2022 को चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रांगण में बालाजी चैरिटेबल संस्था के सहयोग में 1 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे से 4 बजे तक एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।

रक्तदान को महादान माना जाता है, आपके रक्त की एक बूंद किसी की जिंदगी बचा सकती है।

लोगों में रक्तदान को लेकर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है, रक्तदान करने से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, हमारा जो रक्त हम दान कर चुके हैं वह फिर से नया बन जाता है।
रक्तदान करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, हृदय रोग के खतरे को कम करती है, कैंसर की संभावना को भी कम करती हैं।
रक्तदान को लेकर लोगों के मन में कई सारी गलत धारणाएं बनी हुई है, उन्हीं गलत धारणाएं को तोड़ने के लिए और लोगों को ज्यादा से ज्यादा रक्तदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य में चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेज में, बालाजी चैरिटेबल संस्था के साथ मिलकर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 1 दिसम्बर 2022 को कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया है, इसमें कॉलेज के युवा के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण को भी इसकी सूचना रैली एवं चौपाल के माध्यम से दे दी गई है।
रक्त दाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक रक्तदान करने वाले दाताओं को आकर्षक गिफ्ट देने की भी व्यवस्था की गई है, कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर इं• आशीष जायसवाल ने पुण्य के इस महाकुंभ में कॉलेज के विद्यार्थियों, ग्रामीण युवाओं एवं कर्मचारी सभी से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में ऐच्छिक रूप से रक्तदान करे

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment