छत्तीसगढ़ (वायरलेस न्यूज) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अरुण साव आज भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के लिए प्रचार करने के लिए तूफानी दौरे पर निकले ।
अरुण साव ने बस्तर संभाग के कांकेर जिला के अंतर्गत भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के लिए ग्राम-डोकला, हाराडूला, कुर्रूभांट, शाहबाड़ा में चुनावी सभा को संबोधित किया।
गांव गांव में हो रही सभा में क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए अरुण साव ने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार अब तक की सबसे अहंकारी और भ्रष्ट सरकार है । अरुण साव ने मतदाताओं से अपील करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को जिताने का आह्वान किया।
अरुण साव ने कहा कि क्षेत्र की जनता में भूपेश सरकार के प्रति गुस्सा और भाजपा के प्रति विश्वास खुलकर दिख रहा है।
कांग्रेस अपनी हार को देखकर पड़ोसी राज्य की सहायता से भाजपा प्रत्याशी को झूठे मामले में फंसाकर गलत तरीके से चुनाव जीतने की कोशिश कर रहा है पर भानुप्रतापपुर की भोली जनता सब जानती है और आगामी 5 नवम्बर को इसका जवाब ईवीएम मशीन में कमल फूल पर बटन दबाकर देगी और उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत होगी।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधान सभा के नेताप्रतिपक्ष नारायण चन्देल, सांसद संतोष पाण्डेय, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, दिलीप जायसवाल, परमानन्द साहू,श्रीमती वर्तिका विश्वास, प्रकाश जोतवानी, अनिता बंजारे, ,ईश्वर छांटा, देव कोसरिया,टीकेन्द्र यादव, कालीचरण साहू राजकुमारी कोसमा, सुनील महावीर,रामकुमार रायस्त, जनक मण्डावी,शिवनाथ साहू, राजेन्द्र जैन रघुनन्दन साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 23, 2026गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर निकली छठवें दिन की प्रभात फेरी, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागतभजन-कीर्तन से निहाल हुई संगत, विश्व कल्याण के लिए की गई अरदास; 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर निकलेगी विशेष प्रभात फेरी
अन्यNovember 23, 2026हाथियों को ‘आतंकी’ और ‘हत्यारा’ कहने पर उठे सवाल, छत्तीसगढ़ की मीडिया एडवाइजरी को अंतरराष्ट्रीय पहचानमानव-हाथी संघर्ष की रिपोर्टिंग पर IIT पालक्काड के शोधपत्र में छत्तीसगढ़ वन विभाग की पहल का उल्लेख, वन्यजीव प्रेमी नितिन सिंघवी के योगदान को भी सराहा
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 22, 2026धन गुरु नानक दरबार की प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब,सिंधी कॉलोनी से गायत्री मंदिर तक निकली प्रभात फेरी, जगह-जगह संगत का हुआ भव्य स्वागत
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 20, 2026धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह दरबार साहिब से प्रभात फेरी मुख्य डाकघर, मध्य नगरी चौक से आजाद नगर तक निकाली गई

