बिलासपुर मण्डल ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में सिर्फ 239 दिनों में 100 मिलियन टन माल ढुलाई करने की उपलब्धि हासिल की ।
बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज 26 नवम्बर 2022) बिलासपुर मण्डल अपने समर्पित रेलकर्मियों के सम्मिलित, सतत् एवं अनुशासित प्रयास एवं कुशल प्रबंधन से विपरीत परिस्थितियों का डटकर सामना करते हुए सर्वाधिक लदान करने वाले मंडलों में से एक होने की ओर अग्रसर है । देशव्यापी संकट के दौर में भी लगातार मालगाड़ियों तथा पार्सल स्पेशल गाड़ियों के माध्यम से पूरे देश में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की गई साथ ही रेलवे की आय बढाने के लिए भी प्रयासरत रहे। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में 25 नवम्बर 2022 तक बिलासपुर मण्डल द्वारा 100 मिलियन टन माल ढुलाई का आंकड़ा सफलतापूर्वक पूरा किया गया। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में 100 मिलियन टन माल ढुलाई करने का यह कीर्तिमान बिलासपुर मंडल द्वारा सिर्फ 239 दिनों में पूरा किया गया । इसके पूर्व पिछले वित्तीय वर्ष में 100 मिलियन टन माल ढुलाई 244 दिनों में किया गया था। इस अवधि में लोड किए गए वस्तुओं में कोयला, क्लिंकर, लौह अयस्क, सीमेंट, स्टील, खाद्यान रासायनिक खाद, खनिज, तेल एवं स्टील कारखानो के लिए कच्चे माल आदि प्रमुख रूप से सम्मिलित है । इस उपलब्धि प्राप्ति के अवसर पर नियंत्रण कक्ष में मण्डल रेल प्रबन्धक श्री प्रवीण पाण्डेय एवं सभी शाखाधिकारियों की उपस्थिति में केक काटकर प्रसन्नता व्यक्त की गई । मण्डल रेल प्रबन्धक श्री प्रवीण पाण्डेय द्वारा अपने सभी कर्मचारियो एवं अधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएँ दी गई एवं बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 23, 2026गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर निकली छठवें दिन की प्रभात फेरी, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागतभजन-कीर्तन से निहाल हुई संगत, विश्व कल्याण के लिए की गई अरदास; 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर निकलेगी विशेष प्रभात फेरी
अन्यNovember 23, 2026हाथियों को ‘आतंकी’ और ‘हत्यारा’ कहने पर उठे सवाल, छत्तीसगढ़ की मीडिया एडवाइजरी को अंतरराष्ट्रीय पहचानमानव-हाथी संघर्ष की रिपोर्टिंग पर IIT पालक्काड के शोधपत्र में छत्तीसगढ़ वन विभाग की पहल का उल्लेख, वन्यजीव प्रेमी नितिन सिंघवी के योगदान को भी सराहा
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 22, 2026धन गुरु नानक दरबार की प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब,सिंधी कॉलोनी से गायत्री मंदिर तक निकली प्रभात फेरी, जगह-जगह संगत का हुआ भव्य स्वागत
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 20, 2026धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह दरबार साहिब से प्रभात फेरी मुख्य डाकघर, मध्य नगरी चौक से आजाद नगर तक निकाली गई

