जशपुरनगर,(वायरलेस न्यूज)
जिला कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल की पहल से जशपुर जिले में निवासरत पहाड़ी कोरवा एवम अनुसूचित जनजाति वर्ग के 30 बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण हेतु प्रदेश की राजधानी रायपुर भेजा गया है ।
इस बारे में जानकारी देते हुए यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल की पहल से जिला प्रशासन द्वारा 30 पहाड़ी कोरवा एवं अनुसूचित जनजाति के बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण हेतु रायपुर भेजा गया है जो छत्तीसगढ़ विधान सभा सत्र की कार्यवाही का अवलोकन कर नवा रायपुर का भी भ्रमण करेंगे । आज दोपहर जिला कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने शैक्षणिक भ्रमण हेतु बच्चों को स्पेशल बस द्वारा रवाना किया । इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी यशस्वी जशपुर के संजीव शर्मा, संजय दास भी उपस्थित थे ।
इस दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम में बच्चों को प्रदेश की राजधानी में स्थित महंत घासी मेमोरियल संग्रहालय, एनर्जी पार्क, पुरखौती मुक्तांगन, स्वामी विवेक नंद सरोवर तथा अंबुजा सिटी सेंटर इत्यादि स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा । ज्ञानवर्धक स्थल एवं शैक्षणिक संस्थानों का भी भ्रमण कराया जायेगा जिससे बच्चों को प्रेरणा मिलेगी । बच्चों के साथ दो शिक्षक राजेन्द्र प्रेमी एवं शीला तिर्की को भेजा गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 23, 2026गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर निकली छठवें दिन की प्रभात फेरी, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागतभजन-कीर्तन से निहाल हुई संगत, विश्व कल्याण के लिए की गई अरदास; 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर निकलेगी विशेष प्रभात फेरी
अन्यNovember 23, 2026हाथियों को ‘आतंकी’ और ‘हत्यारा’ कहने पर उठे सवाल, छत्तीसगढ़ की मीडिया एडवाइजरी को अंतरराष्ट्रीय पहचानमानव-हाथी संघर्ष की रिपोर्टिंग पर IIT पालक्काड के शोधपत्र में छत्तीसगढ़ वन विभाग की पहल का उल्लेख, वन्यजीव प्रेमी नितिन सिंघवी के योगदान को भी सराहा
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 22, 2026धन गुरु नानक दरबार की प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब,सिंधी कॉलोनी से गायत्री मंदिर तक निकली प्रभात फेरी, जगह-जगह संगत का हुआ भव्य स्वागत
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 20, 2026धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह दरबार साहिब से प्रभात फेरी मुख्य डाकघर, मध्य नगरी चौक से आजाद नगर तक निकाली गई

