🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के तहत,मंडल टास्क टीम, रेसुब रायपुर, व जीआरपी के साथ यात्री सामान की चोरी में संलिप्त लगेज लिफ्टर, मोबाइल चोर गिरफ्तार

On: December 20, 2022 6:00 PM

ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के तहत,मंडल टास्क टीम, रेसुब रायपुर, व जीआरपी के साथ यात्री सामान की चोरी में संलिप्त लगेज लिफ्टर, मोबाइल चोर गिरफ्तार


रायपुर । (वायरलेस न्यूज़) रायपुर रेसुब पोस्ट ने रेल्वे स्टेशन के बाहर मण्डल टास्क टीम और जीआरपी टीम के साथ गुढियारी के एक युवक को एक नग हजारो की मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी निरीक्षक मनोरंजन मुखर्जी ने वायरलेस न्यूज़ को जानकारी देकर बताया कि श्री अमिय नंदन सिन्हा, महानिरीक्षक रेसुब बिलासपुर, श्री संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर के मार्ग दर्शन में मंडल टास्क टीम के द्वारा लगातार यात्री सामानों की चोरी के आरोपियों का पतासाजी किया जाता रहा है, चोरी में संलिप्त अपराधियों पर सीसीटीव्ही के माध्यम से नजर रखा जा रहा है। आज दिनांक 20-12-22 को समय 11.30 बजे रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी एम.के. मुखर्जी के नेतृत्व में मंडल टास्क टीम रेसुब रायपुर व जीआरपी रायपुर के साथ रेलवे स्टेशन रायपुर मे गस्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर सूचना पाकर प्लेट फार्म नं 1A के बाहर एक व्यक्ति मोबाइल बेचने के फिराक में ग्राहक की तालाश कर रहा था जो देख कर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़े तब वह घबराने लगा पूछताछ करने पर अपना नाम पता- नरेंद्र वर्मा, पिता- स्व. अग्नू राम वर्मा, उम्र-47 साल, निवासी अंबेडकर चौक, चक्रधारी गैरेज के पास, गुढियारी,थाना गुढियारी, जिला- रायपुर (छ ग) । आगे की पूछताछ में बताया कि बहुत दिन पहले वह लिंक एक्सप्रेस के एसी बोगी से किसी सोए हुए यात्री का चार्जिंग पर लगा मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया जिसे वह बहुत दिन से छिपाकर घर में रखा था आज बेचने के फिराक मे रायपुर स्टेशन आया था ,बताया उसके पास से एक एमआई कंपनी का मोबाइल मॉडल रेडमी नोट 05 प्रो.कीमती 15000/ रुपया मिला,मोबाइल का आईएमईआई का मिलान करने पर जीआरपी थाना रायपुर में दर्ज मामला का होना पाया गया, जीआरपी द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक – 81/2022,धारा-379 IPC दिनांक 02-07-2022 में संलग्न कर माननीय न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया, जहा से उक्त आरोपी को जेल दाखिल किया गया। रेसुब रायपुर और मण्डल टास्क टीम की इस कार्यवाही से चोरों में हड़कंप मच गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment