🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेल सुरक्षा बल रायगढ ने पेश की ईमानदारी की मिसाल यात्री का ट्रेन में छूटा जैकेट में रखे हजारो रुपये बरामद यात्री को किया सूपुर्द

On: December 20, 2022 6:17 PM

रेल सुरक्षा बल रायगढ पेश की ईमानदारी की मिसाल यात्री का ट्रेन में छूटा जैकेट में रखे हजारो रुपये बरामद यात्री को किया सूपुर्द

(वायरलेस न्यूज़ )रायगढ। आज मंगलवार दिनांक 20 अक्टूबर को सुबह आजाद हिंद एक्सप्रेस में नगद राशि को जैकेट सहित भूल गया जिसकी सूचना ब्रजराजनगर रेसुब पोस्ट से सूचना मिलते ही रायगढ से बल सदस्य ने कोच के बर्थ से बरामद कर रायगढ पोस्ट पहुँचे जैकेट मालिक की पहचान कर उसे हजारो की रकम और जैकेट सूपुर्द कर रेसुब पोस्ट रायगढ ने मानवता की मिशाल कायम कर रेसुब का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। रेसुब पोस्ट रायगढ में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक श्रीमती कैसर नसीम ने वायरलेस न्यूज को जानकारी देकर बताया कि आज सुबह ब्रजराज नगर रेसुब पोस्ट से सूचना मिला कि गाड़ी संख्या 12130 हावड़ा पुणे आजाद हिंद सुपरफास्ट ट्रेन में बोगी नम्बर एस 3 के बर्थ नम्बर 49/52 में रविन्द्र भट्टाचार्य पिता भोलानाथ भट्टाचार्य उम्र 57 निवासी जगन्नाथ पारा वार्ड 09 थाना ब्रजराजनगर जिला झारसुगड़ा का एक नीले रंग का जैकेट केल्विन क्लाइन जिसमे पंद्रह हजार 650 रुपये नगद भी है ट्रेन के बर्थ एस थ्री के 49/52 सीट में रखा है सूचना मिलते ही पोस्ट में पदस्थ आरक्षक संतोष कुमार शर्मा तत्काल आजाद हिंद एक्सप्रेस ट्रेन को अटेंड कर बोगी के बताए नम्बर से जैकेट और हजारो की रकम कर रेसुब पोस्ट रायगढ लाकर जमा किया और जैकेट मालिक रविन्द्र भट्टाचार्य निवासी ब्रजराजनगर जिला झारसुगड़ा ओड़िसा ने रेसुब पोस्ट रायगढ में उपस्थित होकर अपना परिचय पत्र दिखाकर ट्रेन में छूट गए जैकेट और रकम वापसी के लिए कहा जिसे ईमानदारी की मिसाल बने संतोष शर्मा के हाथों से यात्री रविन्द्र का जैकेट और नगद रकम 15560 को सूपुर्द कर मानवीय सेवा कर रेसुब का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment